PFI के 3 सदस्य गिरफ्तार, 2047 तक भारत को बनाना चाहते थे इस्लामिक राष्ट्र
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ से PFI के 3 सदस्य गिरफ्तार, 2047 तक भारत को बनाना चाहते थे इस्लामिक राष्ट्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
PFI

लखनऊ। देश की एकता खंडित करने की साजिश रचने वाले पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के तीन और सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनमें गुडंबा के पलका निवासी मो. आबिद, हमीरपुर के फरसोलियाना राठ के मोइद हासमी और आलमबाग निवासी दिलशाद शामिल हैं। दिलशाद पीएफआइ के सहयोगी संगठन एसडीपीआइ का प्रदेश सचिव भी है। आरोपित वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का साज‍िश रच रहे थे। आरोपितों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लखनऊ से अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को भी एसटीएफ की छापेमारी जारी रही।

वहीं एसटीएफ ने बहराइच में जरवल कस्बा निवासी PFI से जुड़े एक युवक को ह‍िरासत में ल‍िया है। पकड़ा गया युवक पीएफआई का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। तीन लोग घर से फरार है। कुछ दिन पूर्व भी एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम गोपनीय तरीके से पीएफआई के जिलाध्यक्ष को उठा ले गई थी।

हिंदुओं की हत्या और हिंसा फैलाने की साज‍िश

एसटीएफ की ओर से तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। एसटीएफ के मुताबिक आरोपित अलग-अलग राज्यों में अपने सदस्य बना रहे थे। PFI की आड़ में मुसलमानों को भड़का कर हिंदुओं की हत्या तथा हिंसा फैलाने की फिराक में थे। आरोपित आपत्तिजनक साहित्य मुस्लिमों में बांट रहे थे। तीनों संगठन को मजबूत बनाकर भारत को गजवा-ए-हिंद बनाने की दिशा में अग्रसर थे। इसके लिए मुसलमानों को जनसंख्या बढ़ाने के लिए भी उकसाया जा रहा था।

क‍िताब से सीख रहे थे विस्फोटक बनाने का तरीका

यही नहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच घुसपैठ कर संवेदनशील सूचनाएं पाने की भी साजिश थी। आरोपितों के पास से मोबाइल फोन और लैपटाप आदि मिले हैं। एसटीएफ ने सबसे पहले गुडंबा में दबिश दी, जहां आबिद रिश्तेदार के घर में छिपा मिला। आरोपित के पास से विस्फोटक बनाने के तरीके बताने वाली किताब भी बरामद हुई है। वहीं, हाशमी ने पूछताछ में बताया कि वह कई जिलों में तकरीरें करने जाता था और लोगों को अपने साथ जोड़ता था। आरोपित को पीएफआइ फंड देती थी।

युवाओं का भड़काने की साज‍िश

उधर, एसडीपीआइ का प्रदेश सचिव दिलशाद युवाओं का भड़काने और देश को नफरत की आग में झोंकने की साजिश रच रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में आरोपितों के कई साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। एनआइए की टीम भी लगातार दबिश दे रही है। कुछ अन्य संदिग्धों को भी जल्द ही पुलिस टीम गिरफ्तार करेगी।

Tags: Ban On PFICFIPFI BanPopular Front of Indiaterror funding
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Rambir Was Killed

जमीनी विवाद में की गई रामबीर की हत्या, पत्नी के भाई और भतीजे ने पहले पी शराब, फिर दबा दिया गला

3 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)