Asian Games 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय जु-जित्सू टीम में
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय जु-जित्सू टीम में उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ी चयनित।

जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सामान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर किया सम्मानित।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2023
in उत्तर प्रदेश
2
Asian Games

“ग्रेटर नोएडा की अन्वेषा देब (48 किग्रा), सहारनपुर की किरण कुमारी (63 किग्रा), (Asian Games) सपनावत के विनोद राणा (77 किग्रा) अब देश के लिऐ मेडल जीतने चीन जाएगें। ” नोएडा, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश कभी भी प्रतिभाओं से खाली नहीं रहा, संसाधन के अभाव में भी प्रतिभाएं अपनी मंजिल ढूंढ ही लेती हैं। चाहे वो खेल का मैदान हो, कला का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, प्रशासिनक सेवाओं की बात हो या फिर राजनीति की हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के युवा मैदान मार ही लेते हैं।

एक बार फिर उत्तर प्रदेश के तीन जु-जित्सू खिलाड़ियों ने कईयों को पीछे छोड़ते हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करते हुए भारतीय जु-जित्सू टीम में अपनी जगह बनाई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आज दिनांक 6 जुलाई 2023 को गणेश्वरम रेस्टोरेंट, सेक्टर 45, नोएडा में जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय जु-जित्सू टीम में शामिल होने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ये भी पड़े – पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन देसी बम बनाते समय एक व्यक्ति की मौत, मरने वालों की संख्या 16 पहुंची|

जानकारी देते हुए जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित अरोड़ा ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझोऊ शहर में एशियाई खेल 2023 आयोजित किए जाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप का खेल कुंभ 15 दिन तक चलेगा, जिसमें इस बार कुल 40 खेल शामिल हैं। (Asian Games) विगत दिनों जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय इंडोर हाल, हल्द्वानी, उत्तराखंड में भारतीय जु-जित्सू टीम का सिलेक्शन ट्रायल अयोजित किए गए। जिसमें भारतीय टीम में 08 अलग- अलग भार वर्गों के लिए 08 महिला तथा 08 पुरुष खिलाडियों का चयन किया गया।

जिसमें ग्रेटर नोएडा की अन्वेषा देब ने (- 48 किग्रा), सहारनपुर की किरण कुमारी ने (-63 किग्रा), सपनावत के विनोद राणा ने ( 77 किग्रा) में भारतीय जु-जित्सू टीम में संभावित खिलाड़ियों के रूप में चयनित होकर अपनी जगह बनाई। सम्मान समारोह कार्यक्रम में जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवराज रायचंद, महासचिव अमित अरोड़ा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गणेश शर्मा, सिराज अहमद, पवन सिरोही, अफजल खान, विनीत अग्रवाल सहित अनेकों पदाधिकारी सयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाए दीं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अध्यक्ष देवराज रायचंद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अन्वेषा देब, किरण कुमारी, विनोद राणा ने इसे फिर साबित किया है। (Asian Games) इन खिलाड़ियों का चयन एशियाई खेलों के लिए भारतीय जु-जित्सू टीम में हुआ है, ये बड़ी बात है। इन खिलाड़ियों ने अपने सपने को सच कर दिखाया है और अब यह खिलाड़ी स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत देश का परचम लहराते हुए अपने राज्य एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

और आगे महासचिव अमित अरोड़ा ने जु-जित्सू खेल की जानकारी देते हुए बताया कि जू-जित्सू जो कि एक अति प्राचीन और लोकप्रिय जापानी मार्शल आर्ट खेल विधा है, तथा ओलिंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया (ओ.सी.ए) के द्वारा एक पूर्ण मान्यता प्राप्त खेल है, यह खेल वर्ष 2018 से ही एशियाई खेलों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, और भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता प्राप्त है जो कि भारतीय ओलिंपिक संघ के सहयोगी खेल संघ रूप में कार्य कर रहा है।

Tags: 19th Asian GamesAsian GamesChinaGreater NoidaIndian Ju-Jitsu teamJu-Jitsu Association of Uttar PradeshUttarpradesh News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Yoga Protocol

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रोटोकाॅल का कराया गया अभ्यास|

3 years ago
Today’s Horoscope 14th March 2023

Today’s Horoscope 14th March 2023 | आज का राशि फल दिनांक 14 मार्च 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)