3 आसान योगासन, जो आपकी हाइट बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

3 आसान योगासन, जो आपकी हाइट बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2022
in लाइफस्टाइल
0
हाइट

नई दिल्ली। अच्छी हाइट किसे नहीं चाहिए होती? यह सच है कि हर व्यक्ति की लंबाई जेनेटिक के अलावा पर्यावरण और पोषण जैसे कारणों पर भी निर्भर करती है, लेकिन एक व्यक्ति की फिज़िकल एक्टिविटी का भी हाइट पर फर्क पड़ता है। यहां तक कि आप जवां होने के बाद भी अपनी हाइट बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कुछ योग आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। जी हां, योग आपकी हाइट में कुछ इंच जोड़ सकती है। रोज़ योदासन करने से आपका शरीर और रीढ़ स्ट्रेच होती है, जिससे आपका पॉश्चर बेहतर होता है।

अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए ये 3 योगासन आपके काम आ सकते हैं।

1. ताड़ासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए और पैरों के बीच हिप्स जितना फासला रखें।

अब हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाकर सांस को अंदर करते हुए हाथ को सिर के ऊपर की ओर लेकर जाएं।

अब एड़ियों को उठाएं और पंजों पर खड़े होते हुए संतुलन बनाने की कोशिश करें।

इस दौरान पैरों से लेकर सिर तक को स्ट्रेच करने की कोशिश करें।

इस मुद्रा में कुछ सेकेंड रुकें।

इस आसन के फायदे

  • इस योग को करने से लंबाई बढ़ती है।
  • पाचन तंत्र को मज़बूती मिलती है।
  • शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।
  • घुटनों, टखनों और भुजाओं में मज़बूती आती है।

2. चक्रासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाइए। फिर घुटनों को मोड़कर, एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाइए। फिर अपने हाथों को उठाकर कानों के बगल में ले आएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। अपने पैरों और हथेलियों का साथ में उपयोग कर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। वज़न को बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर खींचे। अपनी गर्दन को आराम से रखें और अपने सिर को पीछे की ओर जाने दें। इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रहें।

इस आसन के फायदे

  • इस आसन को करने से रीढ़ में लचीलापन आता है।
  • पाचन और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है।
  • पेट के अतिरिक्त मोटापे को कम करता है।

3. धनुरासन

धनुरासन को करने पर शरीर की मुद्रा धनुष जैसी दिखाई देती है। यही वजह है कि इसे धनुरासन कहा जाता है। धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और फिर हाथों से दोनों टखनों को पकड़ें। अब अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं। अपने शरीर के भार को पेट के निचले हिस्से पर लेने का प्रयास करें। पैरों को पकड़कर आगे की ओर शरीर को खींचने की कोशिश करें। अपनी क्षमतानुसार लगभग 15-20 सेकेंड तक इस आसन को करें। सांस को धीरे-धीरे छोड़े और छाती, पैर को जमीन पर रख आराम करें।

इस आसन के फायदे

  • रीढ़ की हड्डियों में लचीलापन लाता है।
  • कूल्हों को स्ट्रेच करता है।
  • ब्लड सर्क्यूलेशन बेहतर होता है।
  • पाचन तंत्र मज़बूत होता है
  • हड्डियों की मांसपेशियों का तापमान बढ़ाता है।
  • दिमाग़ शांत होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है।
Tags: healthInternational Yoga Day 2022lifestyleYoga Day 2022yoga easy tipsyoga for heightअंतरराष्ट्रीय योग दिवसयोग दिवस 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Shaheed Bhagat Singh Welfare

प्रयास संस्था व शहीद भगत सिंह वेल्फेयर ट्रस्ट ने नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत लगाए स्टिकर|

3 years ago
Today’s Horoscope 4th October 2023

Today’s Horoscope 4th October 2023 | आज का राशि फल दिनांक 4 अक्टूबर 2023

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)