पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, तालिबान ने धमकाया
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, तालिबान ने धमकाया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in International
1
तालिबान

तालिबान

काबुल। अफगानिस्तान (तालिबान) में पाकिस्तानी एयर स्‍ट्राइक में अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के स्पराई जिले और पूर्वी कुनार प्रांत के शल्‍तान जिले में वजीरिस्तान शरणार्थियों पर हवाई हमले किए थे। इससे अफगानिस्‍तान भीतर ही भीतर सुलग रहा है। पाकिस्‍तान की इस कार्रवाई के बाद अफगान लोगों में भारी आक्रोश है। वे इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला मान रहे हैं।

टोलो न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान के रक्षा मंत्रालय ने हमले को अत्याचारी बताते हुए चेतावनी दी है कि कोई भी देश हमारी भावनाओं को ना भड़काए। गौर करने वाली बात है कि रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अपने पूरे इतिहास में अफगानों ने साबित किया है कि वे किसी भी हमले का जवाब दिए बिना कभी नहीं रहते हैं। पाकिस्‍तान की ओर से नागरिकों को निशाना बनाए जाने से गुस्‍साए अफगान लोग रविवार को दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के घनीखिल जिले में बड़ी संख्या में जमा हुए और आक्रामक प्रदर्शन किया।

नांगरहार में विरोध प्रदर्शन शनिवार शाम को खोस्त के निवासियों की ओर से आयोजित एक विशाल रैली के बाद हुआ। नांगरहार निवासियों ने पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। कुनार में शिल्टन जिले के निवासियों ने भी पाकिस्तानी सैन्य हमले में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई समेत शीर्ष अफगान राजनेताओं ने इन हमलों की निंदा की और इन्‍हें अफगानिस्तान की संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करार देते हुए मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान के सूचना एवं संस्कृति उप मंत्री और तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान के लोगों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। पाकिस्‍तान ऐसा करेगा तो उसको गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और इसे अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ हमला बताया। ब्रिटेन में रहने वाले अफगानों ने भी लंदन में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Tags: PakistanPakistan airstrikes in AfghanistanPakistan Taliban TensionworldZabiullah Mujahid warns Pakistanतालिबान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Rajasthan

Rajasthan के उभरते धार्मिक पर्यटन सर्किट में ओयो अपने होटलों की संख्या बढ़ाएगा

10 months ago
संपत्ति

सिर्फ अपनी नहीं, पत्नी-बेटे-बेटी-बहू की भी संपत्ति बताएं मंत्री-अफसर… CM योगी का फरमान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

February 11, 2026
India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

February 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)