UP में 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 7 PCS को भी नई तैनाती मिली
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

UP में 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 7 PCS को भी नई तैनाती मिली

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ट्रांसफर

ट्रांसफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों(ट्रांसफर) का दौर जारी है। योगी सरकार ने शुक्रवार रात पांच आइएएस अफसरों और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले(ट्रांसफर) कर दिए हैं। इन तबादलों के जरिये मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन विशेष सचिव तैनात किये गए हैं जिनमें दो आइएएस और एक पीसीएस अफसर हैं। गोंडा और श्रावस्ती में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तैनात किये गए हैं।

गोंडा के सीडीओ शशांक त्रिपाठी तथा श्रावस्ती के सीडीओ ईशान प्रताप सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे गौरव कुमार को सीडीओ गोंडा के पद पर भेजा गया है। बागपत के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह अब श्रावस्ती के सीडीओ होंगे। तैनाती का इंतजार कर रहीं अन्नपूर्णा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अब विशेष सचिव मुख्यमंत्री होंगे। नागरिक उड्डयन निदेशालय में प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) विश्व भूषण मिश्र को अपर आयुक्त वारा णसी मंडल बनाया गया है। उनके स्थान पर अमेठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रहे सुशील प्रताप सिंह को भेजा गया है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को अमेठी का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

इसी प्रकार सोनभद्र के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह को प्रतापगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी तैनात किया गया है। राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी रहे सहदेव कुमार मिश्र को सोनभद्र के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर भेजा गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना को सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पद पर तैनाती दी गई है।

डीजीपी से मिले प्रशिक्षु आइएएस अफसर : पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल से शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2020 बैच) के 11 प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने भेंट की। प्रशिक्षु अफसर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली की जानकारी लेने के लिए आए हुए हैं। प्रशिक्षु अफसरों ने पुलिस मुख्यालय स्थित विभिन्न इकाइयों जैसे यातायात निदेशालय, पीएचक्यू, तकनीकी सेवाएं, सोशल मीडिया मानीटरिंग सेंटर आदि की जानकारी ली।

Tags: IAS officers transferredlucknow-city-common-man-issuesnewsPCS officers transferredstateTransfer in UPTransfer of OfficersTransfers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

राष्ट्रीय सरसों दिवस

राष्ट्रीय सरसों दिवस पर गाँवों को समृद्ध बनाने वाली फसल को सलाम

7 months ago
Maruti

Maruti सुजुकी ऑल्टो K10 बुकिंग ओपन, रु। 11,000 रुपये में घर बैठे ऑनलाइन बुक करें

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

March 12, 2026
Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)