Houses: देश के 8 बड़े शहरों में बिक्री की आस में खाली पड़े हैं 7.85 लाख घर,
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

देश के 8 बड़े शहरों में बिक्री की आस में खाली पड़े हैं 7.85 लाख घर, बिकने में लगेंगे 32 महीने

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in व्यापार
0
Houses

देश के आठ प्रमुख शहरों में सितंबर तक बिना बिक्री घरों (Houses) की संख्या बढ़कर 7.85 लाख तक पहुंच गई है. प्रॉप टाइगर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा है कि बिल्डरों को इन आवासीय इकाइयों को निकालने या बेचने में 32 महीने लगेंगे. संपत्ति सलाहकार के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर आवासीय बाजार में आम्रपाली, जेपी इन्फ्राटेक और यूनिटेक जैसे कई बड़े बिल्डरों की चूक से बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. सबसे बुरी स्थिति दिल्ली-एनसीआर की है. यहां एक लाख से ज्यादा आवासीय इकाइयां को मालिकों का इंतजार है और इन्हें बेचने में बिल्डरों को पांच साल से ज्यादा करीब 62 महीने लगेंगे.

बढ़े बिना बिके घर

प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, बिना बिके मकानों की संख्या 30 सितंबर, 2022 तक बढ़कर 7,85,260 इकाई हो गई. पिछली तिमाही के अंत में यह आंकड़ा 7,63,650 इकाई रहा था. प्रॉपटाइगर आठ शहरों अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद), चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे के प्राथमिक आवास बाजार पर नजर रखती है. सकारात्मक बात ये है कि इन आठ शहरों में घरों की बिक्री जुलाई-सितंबर, 2022 में 49 प्रतिशत बढ़कर 83,220 इकाई हो गई.

कहां मौजूद हैं खाली मकान (Houses)

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही के अंत में अहमदाबाद में 65,160 बिना बिकी आवासीय इकाइयां थीं, जिन्हें बेचने में 30 महीने लगेंगे. वहीं बेंगलुरु में खाली पड़े 77,260 घरों को बेचने में बिल्डरों को 28 महीने लगेंगे. जबकि चेन्नई में बिना बिकी आवासीय संपत्तियां 32,180 थीं. वहीं दिल्ली-एनसीआर में खाली पड़े घरों की संख्या 1,00,770 और हैदराबाद में 99,090 इकाई थी. इन्हें बेचने में क्रमश: 27 महीने, 62 महीने और 41 महीने का समय लगेगा. आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में 22,530 खाली पड़े मकान हैं. इसे बेचने में सबसे कम 24 महीने का समय लगेगा. महाराष्ट्र के दो सबसे बड़े संपत्ति बाजारों में- मुंबई में 2,72,960 आवासीय इकाइयां खाली थीं जिनकी बिक्री में 33 महीने से अधिक का समय लगेगा. वहीं पुणे के बिल्डरों को मौजूदा गति से 1,15,310 बिना बिकी आवासीय इकाइयों को बेचने में 22 महीने लगेंगे.

Tags: Delhi NCRHOUSING PROJECTINDIA REAL ESTATEKolkataMumbaiPROPERTY NEWSREAL ESTATE
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ali Abbas Zafar

फिल्म निर्माता Ali Abbas Zafar के घर आई नन्ही परी, पत्नी एलिसिया ने दिया बेटी को जन्म

3 years ago
PM Aung San

म्यांमार की अदालत ने पूर्व PM आंग सान सू की को सुनाई तीन साल की सजा, अन्य आरोपों पर होगी 190 साल की जेल!

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chaitra Amavasya 2026

Chaitra Amavasya 2026

March 17, 2026
Sitaram Jaipuria Foundation

Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

March 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)