रामपुर में थाने पर खनन माफियाओं का हमला: भाजपा नेता के साथ मिलकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट; 3 घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

रामपुर में थाने पर खनन माफियाओं का हमला: भाजपा नेता के साथ मिलकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट; 3 घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
थाने

रामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के केमरी थाने में घुसकर भाजपाइयों ने अवैध खनन के विवाद में पुलिसकमिर्यों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दारोगा पर पिस्टल तान दी।हमले में चार पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 15 लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें नौ लोग नामजद हैं। नामजद हमलावरों में भाजपा के केमरी मंडल उपाध्यक्ष सौरभ और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहिताश मौर्य भी शामिल हैं। पुलिस पर हमले की वारदात रविवार देर रात की है।

सोमवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह केमरी थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम डिलारी निवासी बलजीत सिंह के केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर जदीद निवासी हरद्वारी पर डेढ़ लाख रुपये उधार हैं। जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। बलजीत ने इसकी शिकायत तीन दिन पहले केमरी पुलिस से की थी। रविवार रात वह फिर शिकायत करने थाने आया था।

थाने से वापस लौटते समय सिमरिया गांव में पीलाखार नदी पर हरद्वारी अवैध खनन करा रहा था। बलजीत ने उप जिलाधिकारी को फोन करके अवैध खनन की शिकायत कर दी। उप जिलाधिकारी और सीओ केमरी पुलिस टीम के साथ जाकर हरद्वारी व अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया थाने में बलजीत भी अपने पक्ष के लोगों को लेकर आ गया। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। थाने में मौजूद दारोगा राम सजीवन मौर्य ने समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्ष पुलिस पर हमलावर हो गए।आरोप है हरद्वारी पक्ष के साथ आए भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने दारोगा पर पिस्टल तान दी।

बचाने आए अन्य पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबिल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबिल आशीष, मोनिन्दर और राहुल सहित छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेताओं समेत 15 के खिलाफ थाने में घुसकर मारपीट करने, धमकाने, जानलेवा हमला करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। अगर हमारे लोग दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे और अगर पुलिस वाले दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Tags: Attack on Police in RampurBJP men Attacked on Policemoradabad-city-crimenewsRampur CrimeRampur Crime NewsstateUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Dhami

दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी (Dhami) आज जाएंगे दिल्ली, प्रवासियो से करेंगे संवाद, केंद्रीय मंत्रियो से मिलेंगे

4 years ago
Manasa-MP

Madhya Pradesh: मनासा में वैन और ट्रॉली के बीच हुई भयावक टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से घायल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)