• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

दंपती से मारपीट कर तमंचे के बल पर लूटपाट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दंपती

बुलंदशहर। बुलंदशहर के खुर्जा में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर पति को पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह है मामला

खुर्जा क्षेत्र के गांव तालीमपुर निवासी संजीव अपनी पत्नी रानी के साथ बाइक पर सवार होकर गभाना से रविवार रात घर लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर झमका फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। जिसके बाद बदमाशों ने महिला से अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका और छह हजार रुपए की नगदी लूट ली।

बदमाश हो गए फरार

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने संजीव के साथ तमंचे की बट से मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। उधर जानकारी होने पर एकत्र हुए लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुटी है।(दंपती)

कार चालक की हत्या के मामले में दो पर मुकदमा

खुर्जा : कार चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान निवासी राजा कुरैशी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके पिता सलीम मारुति वैन कार लेकर मोहल्ला बारादरी टंकी के पास खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर शहजाद उर्फ शेरू निवासी मोहल्ला तरीनान व उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति आया। जिसने उनके पिता सलीम के ऊपर फायरिंग कर दी।

वीडियो भी वायरल हुआ था

गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर गए। जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित राजा ने बताया कि शहजाद उर्फ शेरू का एक वीडियो वायरल हो गया था। जिसके खिलाफ थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज है। वह लगभग एक वर्ष जेल में रहा। इसी बात को लेकर उसे शक था कि उसका वीडियो राजा ने वायरल किया है। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपित ने पीड़ित के पिता की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित शहजाद उर्फ शेरू को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags: Crime In BulandshahrLoot In BulandshahrLoot With Couple In Bulandshahrmeerut-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

संविधान

PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बगावत! संविधान में बदलाव को लेकर सड़कों पर उतरी जनता

4 years ago
Diwali in America

Happy Diwali in America too, अगले साल से अमेरिका के स्कूलों में भी रहेगी दिवाली की छुट्टी.

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)