• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

थाने के बाहर महिला की पेट्रोल पीकर आत्मदाह की कोशिश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आत्मदाह

बागपत। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने से व्यथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी बहन के साथ महिला थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी कर उन्हें अपनी गिरफ्त लेकर हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दो मुकदमे दर्ज करा रखे है, जिसमें इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

यह है मामला

बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका निकाह शामली जिले के कैराना थानक्षेत्र के एक युवक से चार साल पूर्व हुआ था। आरोप है कि दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। देवर ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई थी। मुंह खोलने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी थी। पति द्वारा पेट में लात मारने से उसका गर्भपात भी हो गया था। इसका मुकदमा पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराया था।

पति ने दिया था तीन तलाक

समझौते से इन्कार करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। आरोप है कि गत सात मई को चार आरोपितों ने मायके में घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका मुकदमा भी बागपत कोतवाली में दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि पुलिस से सांठगांठ कर आरोपितों ने उसकी मां व भाई को तेजाबी हमले के आरोप में कैराना पुलिस से जेल भिजवा दिया था।

महिला पुलिसकर्मियों ने छीनी पेट्रोल की बोतल

इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने मंगलवार दोपहर अपनी बहन के साथ महिला थाने के सामने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया और पेट्रोल भी पी लिया था। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पेट्रोल की बोतल छीनकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जाग जाती तो न होती घटना

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला महासचिव यासमीन का कहना है कि पीड़िता पिछले चार माह से पुलिस अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इंसाफ न मिलने पर मजबूरन पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़िता ने बागपत ही नहीं, लखनऊ तक के अफसरों को अवगत करा दिया था कि वह अपनी जान देगी। इसके बाद भी पुलिस नहीं जागी।

इनका कहना है…

महिला ने अपनी बहन के साथ आत्मदाह का प्रयास किया था। पीड़िता समेत चार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता व उसकी बहन हिरासत में है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

-ओमप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर बागपत कोतवाली।

Tags: Attempted self-immolationCase filed against womenmeerut-city-crimenewsstateVictims attempt to self-immolation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गैरसैंण

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार को घेरने का फिर बनाया प्लान, गैरसैंण पहुंच तालाबंदी करने की बनाई रणनीति

4 years ago
Night Club

Chandigarh में नाईट क्लब के बाहर बना जंग का मैदान, दिनदिहाड़े क्लब के बाहर बदमाशों ने खेली खून की होली, हमले में एक घायल और नहीं बक्शा महिला स्टाफ कर्मियों को, बदमाशों का सारा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Skills

Beyond Tech: Exploring How SAP Skills are Relevant in Every Career Path

June 25, 2026
Experion Developers

Experion Developers Bags Excellence in Luxury Developments at ET Now Realty Conclave Awards 2026

June 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)