• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ऊंचाहार में महिला की हत्या: धारदार हथियार से रेता गला, शव को नहर के पास झाड़ियों में छिपाया, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
झाड़ियों

रायबरेली: नारायनपुर और सरपतहा गांव के बीच झाड़ियों में बुधवार की सुबह महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। दराती से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वारदात के तार प्रतापगढ़ से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

शारदा सहायक नहर की पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने सबसे पहले झाड़ियों में पड़ा महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शिवशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव के चारों ओर क्राइम सीन बनाकर लोगों को वहां से दूर किया। महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर एसपी श्लोक कुमार और एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। महिला के शव के पास दराती पड़ी मिली, जिसमें खून लगा था। पास में ही एक जोड़ी चप्पल और गमछा भी पड़ा था। झाड़ियों में महिला की टूटी हुई चूड़ियां भी मिलीं। अंदेशा जताया गया कि हत्या से पूर्व महिला ने अपने बचाव में संघर्ष किया होगा। उसके चेहरे, सिर और हाथ पर भी चोट के निशान मिले। उक्त वारदात रायबरेली-प्रतापगढ़ की सीमा पर हुई है। हत्या के तार पड़ोसी जिले से जुड़े होने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं।

———–

हाथ में गुदा है रामकली

महिला के दाएं हाथ में रामकली और बाएं में सूरज या सुरजन गुदा हुआ है। मृतका का नाम रामकली भी हो सकता है, ऐसी संभावना पुलिस जता रही है।

——–

राजफाश के लिए चार टीमें गठित

महिला के ब्लाइंड मर्डर केस के राजफाश के लिए एसपी ने चार टीमें लगा दी हैं, जिनमें ऊंचाहार, जगतपुर के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम भी शामिल है। महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो आसपास के जनपदों में भेजी गई है। पहचान होने पर वारदात की कड़ियां जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

———

ऊंचाहार में महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हत्या के राजफाश के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं।

-श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

Tags: crimemurdernational newsnewsraibareilly crimeupUttar Pradesh newsweaponwith sharpwomen killed
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mata Mansa Devi Complex Will

काशी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा माता मनसा देवी परिसर का जीर्णोद्धार, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की श्राइन बोर्ड के साथ बैठक बुधवार को विस सचिवालय

3 years ago
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने खेल प्रतिभा निखारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन से मिलाया हाथ

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ELCOMA

Lighting World Home Tech Expoby ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026
TVS Motor

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)