स्कूल पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर पुलिस के साथ मुठभेड़, दबोचे चार बदमाश, दो हुए घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, February 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

स्कूल पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर पुलिस के साथ मुठभेड़, दबोचे चार बदमाश, दो हुए घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
स्कूल

बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे के पास स्थित गेटवे पब्लिक स्कूल में बदमाशों ने फायरिंग की। प्रधानाचार्य, दो मासूम छात्रा व एक अभिभावक गोली के छर्रे लगने से घायल हुए। पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो के पैर में गोली लगी। वहीं फैंटम बाइक फिसलने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए।

यह है मामला

शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने से पहले छह-सात नकाबपोश बदमाश गेट के पास खड़े थे। सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद प्रधानाचार्य अमित चौहान ने वहां पर पहुंचकर बदमाशों को चले जाने के लिए बोला। तब तक स्कूल की छुट्टी हो गई थी। प्रधानाचार्य और बदमाशों के बीच कहासुनी हुई। इसी को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। गोली के छर्रे लगने से प्रधानाचार्य अमित चौहान, कक्षा एक की छात्रा देवांशी पुत्री विनित, अनन्या पुत्री दीपक और अभिभावक सुनील कुमार निवासीगण ग्राम सिसाना घायल हुए। शोर शराबा होने पर बदमाश भागने लगे। घायल प्रधानाचार्य अमित चौहान ने साहस का परिचय देते हुए अभिभावकों के साथ मिलकर बदमाशों का पीछा किया। उनके सहयोग से पुलिस ने स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर बागपत-नौरोजपुर गुर्जर संपर्क मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे की झुग्गियों में घेराबंदी कर मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश शाहरुख निवासी ग्राम सिलाना, अर्जुन निवासी ग्राम सरूरपुर कलां पैर में गोली लगने से घायल हुए। पकड़े गए दो बदमाश नाबालिग बताए जा रहे हैं। जबकि अन्य अपराधी भागने में कामयाब हो गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, बागपत सीओ अनुज कुमार मिश्र, खेकड़ा सीओ विजय चौधरी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ते समय फैंटम बाइक फिसलने से सिपाही हरिओम सिंह व अखिलेश शर्मा घायल हुए। उधर एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हर बिंदु पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Firing at Gateway School in BaghpatFiring in school in Baghpatmeerut-city-crimenewsPrincipal injured in school firingstateUP CrimeUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

QBurst

Multiples PE Backed QBurst Unveils 'High AI-Q™' Brand, Highlighting AI-Native Enterprise Transformation

3 months ago
South Africa

महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापस मांगा 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh

Chandigarh में ‘दो दीवाने सहर में’ का जलवा: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैंस के बीच लॉन्च किया फिल्म का नया गाना

February 13, 2026
Sony Sab

Sony Sab के नए मेडिकल ड्रामा यादें में गुलकी जोशी की एंट्री मज़बूत

February 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)