Pakistan में फूटा महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल 30 रुपये हुआ महंगा, सरकार को घेर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

Pakistan में फूटा महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल 30 रुपये हुआ महंगा, सरकार को घेर इमरान ने भारत को सराहा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान(Pakistan) में आज आधी रात से डीजल-पेट्रोल 30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वस्तुओं पर सब्सिडी को समाप्त करने पर जोर देने के बाद पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल और केरोसिन तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी की जानकारी दी है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई अचानक उछाल से पाकिस्तान की जनता की परेशानी बढ़ने वाली है।

पाकिस्तान(Pakistan) में अब पेट्रोल की नई कीमत 179.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 174.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कल आइएमएफ (IMF) की वार्ता विफल होने के बाद आधी रात से पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 30 रुपए की वृद्धि हुई है।

6 बिलियन डालर के पैकेज से सहायता मिलना बंद ना हो

देश के वित्त मंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि पाकिस्तान(Pakistan) को 6 बिलियन डालर के बाहरी वित्त पोषण सुविधा का सहायता मिलना बंद ना हो। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, दोहा में मौजूद सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को आइएमएफ और पाकिस्तान ने 900 मिलियन डालर से अधिक की धनराशि जारी करने के लिए समझौता किया था। हालांकि, इस समझौते पर मुहर लगाने के लिए पाकिस्तान को ईंधन सब्सिडी हटाना पड़ेगा और तेल कीमतें बढ़ानी होगी। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को इसी मद्देनजर बढ़ाया है।

संसद का संयुक्त सत्र बुलाया गया

दोहा में वार्ता समाप्त होने के बाद सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा, ‘जब हम ईंधन की कीमतें बढ़ाएंगे, तो सौदा हो जाएगा। हमने एक सौदे की रूपरेखा तैयार कर ली है। बता दें कि पाकिस्तान की नई सरकार, जिसने अप्रैल में कार्यभार संभाला था, ईंधन की कीमतों की सीमा को हटाने के लिए अनिच्छुक रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान(Pakistan) सरकार ने वार्ता के बाद आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया था। बताते चलें कि 16 महीने के भीतर पाकिस्तान में आम चुनाव होने की संभावना है। इस बीच ईंधन सब्सिडी को हटाने पर राजनीतिक बहस भी छिड़ सकती है।

Tags: Diesel Price Hike in PakistanPakistanPakistan Kerosine Oil price hikePakistan Perol price hikePetrol Price hike in Pakistanworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Birth Anniversary

विश्वास फाऊंडेशन ने वीरवार को विश्वास जगत के सूर्य और संस्थापक, प्रात: स्मरणीय गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया।

3 years ago
India AI Impact

India AI Impact समिट 2026 के लिए वक्ताओं की सूची

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)