• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

आरबीआइ: महंगाई ने बहुत तंग किया फिर भी नहीं रुकेगा विकास का पहिया, भारतीय जीडीपी में तेज सुधार जारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2022
in व्यापार
0
आरबीआइ

नई दिल्ली। आरबीआइ: पहले कोरोना महामारी और उसके बाद यूक्रेन-रूस युद्ध ने जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के सारे समीकरणों को बिगाड़ा है, उसकी वजह से निकट भविष्य में भारत की विकास दर भी प्रभावित होगी। लेकिन अभी भी भारत दूसरे देशों की तुलना में इन चुनौतियों को ज्यादा बेहतर तरीके से मुकाबला करने की स्थिति में है।

शुक्रवार को आरबीआइ की तरफ से जारी सालाना रिपोर्ट का लब्बोलुआब यही है। केंद्रीय बैंक ने नीति निर्धारकों को यह भी चेतावनी दे दी है कि उन्हें ढांचागत सुधार की गति को आगे भी तेज रफ्तार में रखना होगी। आपूर्ति की राह की अड़चनों को दूर करने के लिए हमेशा मुस्तैद रहना होगा और कोरोना से प्रभावित श्रमिकों को प्रशिक्षण देना होगा। इन उपायों से ही देश की विकास दर आगे भी तेज बनी रह सकेगी।

आरबीआइ के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती महंगाई है। इस रिपोर्ट में भी महंगाई को लेकर चिंताएं साफतौर पर दिख रही हैं। खासतौर पर जिस तरह से थोक महंगाई की दर अभी काफी उच्च स्तर (अप्रैल, 2022 में 15.8) पर बनी हुई है, उससे कंपनियों के लिए कच्चे माल की लागत बढ़ेगी, ढुलाई का खर्चा बढ़ेगा और इसका असर आम जनता पर भी होगा। महंगाई की मौजूदा स्थिति के लिए काफी हद तक यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से सप्लाई चेन व्यवस्था के बिगड़ने को जिम्मेदार माना गया है। केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि वह महंगाई दर को थामने के लिए आगे भी मौद्रिक नीति के तहत कदम (ब्याज दरों को बढ़ाना) उठाता रहेगा। मई, 2022 में आरबीआइ ने खुदरा ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले रेपो रेट में 0.40} की वृद्धि की है। अगली मौद्रिक नीति 7 जून, 2022 को होने वाली है।

एनबीएफसी के लिए नए नियम जारी होंगे

केंद्रीय बैंक ने रिपोर्ट में भविष्य के कुछ और संकेत भी दिए हैं। इसमें एक संकेत यह है कि वह गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए कई नए नियमों का ऐलान करने वाला है। डिजिटल भुगतान की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय बैंक इस बारे में आम जनता को ज्यादा जागरूक बनाने पर जोर देगा।

बैंकों से ज्यादा ऋण वितरण पर जोर देने को कहा

बैंकों को कहा गया है कि वो आर्थिक विकास के लिए जरूरी ऋण वितरण पर ज्यादा ध्यान दें। साथ ही कर्ज वापसी को लेकर भी सतर्क रहें।

Tags: Annual ReportbizbusinessGDPGrowth RateInflationRBIStructural ReformsWholesale Inflationभारतीय रिजर्व बैंक
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

THE COLLECTIVE

THE COLLECTIVE by JustCo Opens in Bengaluru, Strengthening Luxury Workspace Presence in India

4 months ago
हवाई यात्रा

अमेरिका ने हवाई यात्रा के कोविड नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिली राहत

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 30, 2026
RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)