पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर रासुका के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली... बाहर निकलता तो कानून व्यवस्था खराब करता
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर रासुका के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली… बाहर निकलता तो कानून व्यवस्था खराब करता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रिजवान जहीर

बलरामपुर। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के आरोप में बेटी और दामाद के साथ चार माह से जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रदेश स्तरीय माफिया पूर्व सांसद के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चार जनवरी को पूर्व चेयरमैन की हत्या के बाद पूर्व सांसद समेत छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक पूर्व सांसद की तुलसीपुर व लखनऊ में स्थित 6.88 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध रिजवान जहीर काफी दिनों से जेल से छूटने का प्रयास कर रहा था। उसके भय से कस्बा तुलसीपुर व आसपास के गांव में लोक शांति व्यवस्था पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिजवान जहीर पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा-3 की उपधारा-2 के तहत कार्रवाई की गई है। इनका नाम प्रदेश के गैंगस्टर आरोपितों की टाप टेन सूची में है।

6.88 करोड़ की संपत्ति कुर्क: एसपी ने बताया कि रिजवान जहीर के लखनऊ विकासनगर में 221.94 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने एक करोड़ 73 लाख रुपये के मकान को कुर्क किया गया। साथ ही बटहा सुबौली कुर्सी रोड में 252.97 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने एक करोड़ 89 लाख के टयूलिप टावर की कुर्की की गई। इससे पहले उनके तुलसीपुर स्थित आवास को सील कर दिया गया था। यहां कुर्क संपत्ति की अनुमानित लागत तीन करोड़ 26 लाख 63 हजार 779 रुपये है।

कब्जे की जमीन पर चला था बुलडोजर: जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे वाली जमीन पर 25 मई को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। आवासीय परिसर और सामने की करीब 25 बीघा जमीन उनके कब्जे से मुक्त कराई गई थी। यह कार्रवाई सपा के पूर्व विधायक मशहूद खां के भाई अब्दुल महमूद खां की शिकायत पर की गई थी।

Tags: Action against former SP MPformer SP MP Rizwan Zaheerlucknow-city-crimenewsNSA on former MP Rizwan Zaheerstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Auto

महिला का पीछा कर प्राइवेट पार्ट दिखाया,चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा ऑटो ड्राइवर; मनमुटाव के बाद 7 साल से पत्नी से दूर|

3 years ago
Boycott

दबंग सरपंच संतोष बैनीवाल ने अपने गांव से किया जजपा-भाजपा नेताओं के बहिष्कार का आगाज|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026
Luxury

Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)