यूपीएससी के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपीएससी के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
यूपीएससी

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने टाप कर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसके पहले तीन स्थान पर लड़कियां हैं। इस बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज हो गई है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बिजपौर की श्रुति शर्मा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। श्रुति ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह इतिहास की छात्रा हैं। श्रुति दो वर्ष से जामिया में आरसीए से कोचिंग कर रहीं थी। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने कहा कि उन्हें इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने की विश्वास था, लेकिन चयनित घोषित उम्मीदवारों से पहला स्थान मिलना उनके लिए आश्चर्य की बात है। श्रुति शर्मा का सपना आएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद, श्रुति शर्मा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

सुलतानपुर की अरीबा नोमान की 121वीं रैंक : सुल्तानपुर की बेटी अरीबा नोमान का सिविल सर्विसेज में 109वीं रैंक के साथ चयन हुआ।इनके पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी हैं जबकि माता रुखसाना निकहत गृहणी हैं। बहन तूबा नोमान लखनऊ में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

हनीफ नगर पियारे पट्टी रोड सुल्तानपुर निवासी अरीबा नोमान की शिक्षा शहर के स्टेला मारिस कान्वेंट में हाई स्कूल तक हुई जबकि इन्होंने इंटरमीडिएट इंडियन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली तथा बीटेक दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। अरीबा नोमान ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की प्रेरणा उन्हें इनके मामा गुफरान अहमद सैफी से मिली जो कि जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी हैं।

मुरादाबाद के उत्तम भारद्वाज का आइएएस में चयन, 121वीं रैंक : मुरादाबाद के मझोला की बिजली घर कालोनी निवासी उत्तम भारद्वाज का आइएएस के लिए चयन हुआ है। बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) नवीन कुमार शर्मा के पुत्र उत्तम भारद्वाज की 121 रैंक(सामान्य) आई है। उन्हें यह सफलता दूसरी बार में मिली है। इससे पहले 2019 में भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा दे चुके हैं।

उत्‍तम इससे पहले 2019 में भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा दे चुके हैं। पहली बार 2019 में एप्टिट्यूड टेस्ट में .14 अंक कम रहने के कारण सफलता नहीं मिली थी। लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पढ़ाई जारी रखी और 2021 में परीक्षा देकर सफलता पाई है। उत्तम भारद्वाज का 12वीं कक्षा पास करने के बाद नेवी में 2015 में फाइटर पायलट के लिए चयन हो गया था। नेवी की एक आंतरिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी। जिससे उन्हें फाइटर पायलट की बजाय दूसरी पोस्ट पर तैनाती मिलनी थी लेकिन, संतुष्टि नहीं होने पर इस पोस्ट को छोड़ दिया। उन्होंने फिर आइएएस की तैयारी का लक्ष्य निर्धारित करके पहले दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई की। इसके साथ वह दिल्ली में आइएएस की तैयारी करते रहे। उत्तम भारद्वाज मूल रूप से जिला बुलंदशहर के देवीपुरी-प्रथम आनंदपुरी के निवासी हैं। पिता की तैनाती मुरादाबाद के बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर होने के कारण बिजली घर की कालोनी मझोला में रहते हैं।

बहराइच के आनन्द कुमार सिंह को 206 रैंक : बहराइच के सिंहपुर के रहने वाले आनन्द कुमार सिंह को 206 रैंक मिली है। उन्होंने 2012 में लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज से 72 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर किया था। उसके बाद बीएचयू से बीए ऑनर्स किया।

2019 में पीसीएस में 53 रैंक, 2020 में यूपीएससी में 533वीं रैंक मिली थी। असिस्टेंट कमिश्नर आयकर पद पर चयनित होने के बाद आईएएस की तैयारी कर रहे थे। अब 206 रैंक पर चयन हुआ है।

कासगंज के अंकित ने पाया मुकाम : अंकित सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। सिविल सेवा का परिणाम आया। जिसमें अंकित सिंह को 594 वीं रैंक मिली है। अंकित शहर के मोहल्ला जय-जय राम के निवासी हैं। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। उनका भाई पिछले साल ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हुआ है। इससे पहले अंकित एक बार संघ लोक सेवा आयोग और एक बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर चुके हैं।

फाइनल परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्‍ट, जानिए

यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज खुलने पर यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। वहां आप अभ्‍यर्थी के नाम और रोल नंबर देख सकते हैं।

आप चाहें तो रिजल्‍ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी की थी। आखिरी तारीख 24 मार्च तक आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को हुई थी और नतीजे 29 अक्टूबर को घोषित किए गए। फिर मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणामों की घोषणा 17 मई को हुई थी। इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण चरण 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किया गया था।

Tags: IAS Topper Shruti Sharmalucknow-city-common-man-issuesnewsShruti SharmastateUPSC CSE Results 2021UPSC Results 2021
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

जेई

एक और सुसाइड नोट मिलने से जेई की मौत की गुत्थी फिर उलझी

4 years ago
17B Chandigarh

52 Youth Donated Blood: सेक्टर-17 बी चंडीगढ़ में किया 52 युवायों ने रक्तदान |

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sikh leaders

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख Sikh leaders – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

February 10, 2026
Sony sab

सुम्बुल ने हाल ही में Sony Sab के धारावाहिक इत्ती सी खुशी में थप्पड़ वाला दृश्य शूट किया

February 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)