ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी से राज्यसभा के लिए भाजपा ने दो और प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें लिस्‍ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
प्रत्याशियों

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की रिक्त हो रही यूपी कोटे की 11 सीटों में से दो और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले रविवार को छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। इस प्रकार से भाजपा ने कुल आठ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सभी प्रत्याशी अंतिम दिन मंगलवार को यानी 31 म‌ई को नामांकन करेंगे।

चर्चा में कई नाम चलते रहे और भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए शेष रह गए दो प्रत्याशियों की घोषणा से चौंका दिया। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हैदराबाद निवासी डा. के. लक्ष्मण को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। इसी तरह दलित वर्ग को भी समायोजित करते हुए दूसरे प्रत्याशी के रूप में सपा छोड़कर भाजपा में आए शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है। सभी आठों प्रत्याशी मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन करेंगे।

राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के कोटे की रिक्त हो रहीं 11 सीटों के लिए भाजपा ने आठ और सपा ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने छह प्रत्याशी रविवार को घोषित कर दिए थे। इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, गोरखपुर के पूर्व विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दर्शना सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद और चौरी-चौरा की पूर्व विधायक संगीता यादव के अलावा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर थे।

ऐसे में संकेत मिल गए थे कि नागर के साथ जिन अन्य चार सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें से किसी को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। दो शेष प्रत्याशियों की घोषणा की प्रतीक्षा कई दावेदारों को बेचैन किए हुए थी। देर रात पार्टी ने डा. के. लक्ष्मण और मिथलेश कुमार के नाम की घोषणा कर दी।

पार्टी ने वर्तमान राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला, जफर इस्लाम, जयप्रकाश निषाद और संजय सेठ को दोबारा मौका नहीं दिया है। इस तरह अब आठों प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। पार्टी के आठों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए विधानभवन के सेंट्रल हाल में पहुंचेंगे।

विधायकों के वोटों की संख्या के आधार पर भाजपा के आठ प्रत्याशियों की जीत तय है, जबकि सपा तीन सीटें जीत जाएगी। सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए मुस्लिम चेहरे के रूप में जावेद अली और देश के जाने-माने वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को अपना प्रत्याशी बनाया है। तीसरा प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बनाया है।

पिछड़ों का पलड़ा भारी : उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक आबादी पिछड़ा वर्ग की है। लिहाज भाजपा की चुनावी रणनीति में इस वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। अभी राज्यसभा के जो आठ प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनके सहारे भी लोकसभा चुनाव के लिए जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास दिखा है। कुल प्रत्याशियों को देखें तो पिछड़ा वर्ग से सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, संगीता यादव और डा. के. लक्ष्मण हो गए। सवर्ण वर्ग से डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डा. दर्शना सिंह और डा. राधामोहन दास अग्रवाल हो गए। दलित वर्ग इसमें छूट रहा था, जिसका समायोजन मिथलेश कुमार को प्रत्याशी बनाकर कर दिया गया है।

Tags: BJP Rajyasabha Candidate Listlucknow-city-politicsnewsRajyasabha Election BJP candidate ListstateUP RajyaSabha Election 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

okaya

Okaya Introduces JXT 90Ah Inverter Battery, a New Innovation in Jumbo Tubular Technology

8 months ago
Islamists Attack

राम नवमी के पावन अवसर पर इस्लामवादियों का हिन्दुओ पर हमला, पत्थरबाजी में 2 हिंदुओं को मारा चाकू, 2 गंभीर रूप से घायल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 15, 2026
Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 15, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In