• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

संपत्ति 52 करोड़ की पर नहीं है कोई कार, कर्ज में भी डूबे हैं जयंत चौधरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
जयंत चौधरी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। जयंत चौधरी भले ही 52 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनके पास न तो कार है और न ही दोपहिया वाहन। सोने-चांदी का भी शौक उन्हें नहीं है। उनके ऊपर 2.48 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।

राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करते समय सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जो शपथ पत्र दाखिल किया उसके अनुसार जयंत की स्वयं 6.69 करोड़ की चल व 36.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी चारू सिंह के पास 2.94 करोड़ की चल व दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की दोनों बेटियां साहिरा व इलिशा भी करोड़पति हैं। साहिरा के पास 2.44 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है जबकि इलिशा के पास दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। नकदी की बात की जाए तो जयंत के पास मात्र 12 हजार रुपये हैं जबकि पत्नी चारू के पास दो लाख रुपये हैं। चारू के पास 30 लाख रुपये के जेवर भी हैं। लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स एंड पालिटिकल साइंस से एमएससी एकाउंटिंग एंड फाइनेंस करने वाले जयंत के ऊपर एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

सोमवार को विधान भवन में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जयंत चौधरी ने राज्यसभा भेजे जाने को अपना सम्मान बताते हुए अखिलेश व गठबंधन के दूसरे दलों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह यूपी के किसानों और युवाओं की आवाज संसद में उठाएंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर 2024 का लोक सभा चुनाव अखिलेश यादव के साथ लड़ने का अपना वादा दोहराया।

जयंत चौधरी ने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि जिस तरह गठबंधन मजबूती से लड़ता रहा है, उसी एकजुटता के साथ हम आगे बढ़ेंगे। मैं अखिलेश यादव और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जनता ने और सपा गठबंधन ने जो आशीर्वाद दिया है वह हमेशा याद रहेगा। यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर मैं यहां के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा।’

उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव में सपा तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। सपा ने जयंत चौधरी को सपा-रालोद गठबंधन का साझा उम्मीदवार बनाया है। जयंत के अलावा कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल व जावेद अली खां को सपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। यह दोनों पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं।

Tags: Jayant Chaudharylucknow-city-politicsnewsRajyasabha Election 2022rashtriya lok dalRLD ChiefRLD President Jayant Chaudharystate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Boycott

व्यापार को लेकर केंद्र सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना, चीनी सामान का करे बहिष्कार: केजरीवाल ने की जनता से अपील|

3 years ago
ईमानदारी

10 साल के अब्दुल ने पेश की ईमानदारी की नजीर, सड़क पर पड़ा मिला 5 लाख रुपये से भरा बैग मालिक को लौटाया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hong Kong

2026 Sun Life Hong Kong International Dragon Boat Races Celebrates 50 Years with Hong Kong's Biggest-Ever 13-Day Dragon Boat Festival in June

May 15, 2026
Alta School of Technology

Alta School of Technology Appoints Navdeep Sandhu as Head of Academics

May 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)