बिजली विभाग के इस अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा बताया आदर्श
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के इस अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा बताया आदर्श

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ओसामा

फर्रुखाबाद। नवाबगंज के विद्युत विभाग के कार्यालय में लगी एक फोटो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फोटो आतंकी ओसामा बिन लादेन की है। खबर में जो हम आगे बताने जा रहे हैं उसको जानकर आप एक बार सोचने पर विवश जरूर होंगे। दरअसल फोटो के नीचे जो लिखा है वह पहले आपने नहीं सुना होगा। फोटो के जरिए ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताने की कोशिस की गई है। खास बात यह है कि जब इसके बाबत एसडीओ नवाबगंज से बात की गई तो उन्होंने स्वीकारा की यह फोटो उन्होंने ने ही कार्यालय में लगवाई है। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है। हालांकि, फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्यालय से उतार ली गई है।

नवाबगंज में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के कार्यालय से सटे प्रतीक्षालय की दीवार पर उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम के साथ अवर अभियंता जुनैद आलम अंसारी व अनिल कुमार गौतम के फोटो से सटा ओसामा बिन लादेन का फोटो दीवार पर कई दिनों पूर्व लगाया गया। बिजली घर गए लोगों ने प्रतीक्षालय की दीवार पर आतंकी ओसामा बिन लादेन का फोटो लगा देख लोग हैरत में पड़ गए। आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो पर विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखे होने के साथ साथ उप खंड अधिकारी का नाम भी पड़ा था। किसी व्यक्ति ने दीवार पर लगी आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो की फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल फोटो व वीडियो को देख भारतीय किसान यूनियन भारत के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा मोनू ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी से लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने से तत्काल कर्मचारियों ने फोटो हटा दिया। आतंकी का फोटो सरकारी कार्यालय में लगा होने की चर्चा लोगों की जुबान पर रही। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कायमगंज के अधिशासी अभियंता से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

एसडीओ ने कहा हट गई है तो फिर लग जाएगी…

उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है। हां मै मानता हूं कि वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता था। फोटो के हटाए जाने के सवाल पर बोला कि अगर फोटो हट गई है तो फिर लग जाएगी उसकी तो असीमित कापियां हैं।

Tags: kanpur-city-common-man-issuesnewsOsama bin LadenOsama bin Laden photo viralstateteroorist Osama bin Laden
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Anchors

Leadership Anchors Powering InnovHer's Institutional Momentum

3 months ago
Jaipur Jaguar

Jaipur Jaguar ने अरावली ईगल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)