• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

PM और राष्ट्रपति के दौरे के बीच कानपुर में जुमे की नमाज के बाद बवाल, लाठीचार्ज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नमाज

भाजपा की नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद साहब पर दिए गए एक बयान को लेकर कानपुर (kanpur riots) में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई राउंड हवाई फायरिंग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन तंग गलियों से रह-रहकर पत्थरबाजी अभी भी हो रही है। पुलिस जिधर जाती है उधर थम जाता है पथराव लेकिन हटते ही फिर से पत्थरबाजी शुरू हो जा रही है। खास बात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात के दौरे पर हैं।

मुस्लिम अधिसंख्य आबादी वाले क्षेत्रों में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में आज बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था। इस बीच पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास बााजर बंद कराने को लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू होई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। लोग तंग गलियों में घुसकर पत्थरबाजी करने लगे।

जोहर फैंस एसोसिएशन व अन्य मुस्लिम तंजीमों ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसका व्यापक असर देखने को मिला था। सुबह से ही चमनगंज, बेगनगंज, तलाक महल, कर्नलगंज, हीरामन पुरवा, दलेल पुरवा, मेस्टन रोड, बाबू पुरवा, रावतपुर व जाजमऊ में कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण बंदी दिखाई दी।

जुमे की नमाज के दौरान ज्यादातर मस्जिदों में हुई तकरीरों में कहा गया कि वे मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने किसी भी क्षेत्र में लोगों को नमाज के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन लोग सड़कों पर निकल आए। इसके बाद ही बवाल शुरू हो गया।

15 उपद्रवी हिरासत में, खंगाले जा रहे वीडियो फुटेज

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और जिलाधिकारी नेहा शर्मा मौके पर पहुंचीं हैं। कमिश्नर मुताबिक बवाल में दो लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 15 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही  है। पुलिस ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ा गया। गलियों में भारी पुलिस बल मौजूद है।

Tags: PM और राष्ट्रपतिकानपुरदौरेनमाजलाठीचार्ज
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

IRDAI

IRDAI में शिकायत करना होगा आसान, पॉलिसीधारकों को मिलेगा 13 क्षेत्रीय भाषाओं का विकल्प

4 years ago
Heart Attack

Heart Attack से बचना है, तो आज से ही डाइट से हटाएं ये 8 चीज़ें

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finance

Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

July 23, 2026
California Walnut

Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You ,l Want to Keep on Hand

July 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)