मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, लखनऊ में करने वाली थी प्रदर्शन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, लखनऊ में करने वाली थी प्रदर्शन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सुमैया राणा

लखनऊ। सुमैया राणा: विवादित टिप्पणी को लेकर कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के बाद लखनऊ में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां पर शुक्रवार दोपहर कैसरबाग पुलिस ने अहतियातन सपा नेता सुमैया राणा को शुभम सिनेमा हाल के पास स्थित सिल्वर हाइट अपार्टमेंट स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। फ्लैट के अंदर और आस पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उनके कहीं आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सुमैया राणा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। दोपहर में इंस्पेक्टर कैसरबाग अजय नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुमैया राणा के आवास सिल्वर हाइट अपार्टमेंट पहुंचे। यहां सुमैया पांचवे तल पर रहती हैं। पुलिस को देखकर पहले सुमैया ने नाराजगी जताई और विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।

दरअसल, भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर कुछ लोग जुटे। जुमे की नमाज के बाद दुकाने बंद कर हंगामा करने लगे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। बवाल शुरू हो गया। जमकर पथराव हुआ। बमबाजी भी हुई। इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही यह खबर और वीडियो वायरल हुआ उसके बाद सुरक्षा के दृष्टिगत लखनऊ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि लखनऊ में अमन-चैन और शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी धर्म गुरुओं के संपर्क में भी हैं। हमारे यहां सभी अच्छे लोग हैं। पीस कमेटी के साथ भी बैठक बीते दिनों की गई है। यहां लगातार पुलिस कर्मी हर इलाके में गश्त कर रहे हैं। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वह चाहे कोई भी हो।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सुमैया राणा ने एनआरसी-सीएए के हंगामे के दौरान भी बवाल और विवादित टिप्पणी की थी। अहतियातन उन्हें नजर बंद किया गया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों को भी चिन्हित कर सूची बद्ध किया जा रहा है।

Tags: Kanpur violenceKanpur Violence Latest Updatelucknow-city-crimenewsSP leader Sumaiya RanastateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Bokaro Crime

Bokaro Crime: बोकारो में नाबालिक को प्रेम जाल में फसाकर 2 साल तक करता रहा रेप, ई-मेल के जरिए स्कूल में भेजे अश्लील Video|

3 years ago
आरसीबी

आरसीबी क्वालिफायर 2 में पहुंचा, लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

April 2, 2026
M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)