• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 8, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कार शोरूम मालिक से 50 हजार मांगने पर दारोगा सस्पेंड

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शोरूम

मेरठ। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की के-ब्लाक चौकी प्रभारी पर धोखाधड़ी के मुकदमे में शोरूम मालिक से 50 हजार की रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रकम वसूलने के लिए गाड़ी शोरूम पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को एसपी सिटी ने पकड़ लिया है। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सोनू कुमार को सस्पेंड कर दिया।

यह है पूरा मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर गाड़ी का शोरूम हैं। शोरूम से व्यक्ति ने कार खरीदी थी। शोरूम स्वामी के खिलाफ एक गाड़ी खरीदने वाले व्यक्ति ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की विवेचना मेडिकल थाने के के-ब्लाक चौकी प्रभारी कर रहे थे। आरोप है कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर चौकी प्रभारी सोनू कुमार ने गाड़ी शोरूम के स्वामी से 50 हजार रुपये की मांग कर दी। इतना ही नहीं रकम लेने के लिए चौकी प्रभारी शोरूम पर पहुंच गए। शोरूम स्वामी ने इसी बीच मामले की जानकारी एसपी सिटी को दी। तभी एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी को दी गई रिपोर्ट

दारोगा को मौके से ही पकड़ लिया। उसके बाद शोरूम स्वामी ने दारोगा के खिलाफ रकम वसूली की तहरीर देने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी की प्रथम जांच में रकम मांगने का मामला सामने आ चुका था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि चौकी प्रभारी की रिपोर्ट एसएसपी प्रभाकर चौधरी को दे दी गई, जिस पर चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

पहले भी आ चुके है भ्रष्टाचार के मामले

सदर बाजार थाना प्रभारी बिजेंद्र और कांस्टेबल पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उस मामले में कोर्ट से बिजेंद्र राणा को स्टे मिल गया था। विभागीय जांच के साथ-साथ विवेचना विचाराधीन है। वहीं महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और दारोगा रितू काजला के खिलाफ वसूली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: meerut-city-crimenewsstateSub Inspector MeerutSub Inspector suspendedSub Inspector suspended MeerutUP Police Sub Inspector
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rashtrapati Award

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

3 months ago
Educate Girls

Educate Girls ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा पास करने वालीं 210 से अधिक किशोरियों को किया सम्मानित

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bhagyashree

Bollywood Star Bhagyashree Supports World Animal Protection Call to End Elephant Rides at Amer Fort in Jaipur

July 8, 2026
Astrology

Astrology Becomes a New Companion for Sports Fans During Global Tournaments

July 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)