• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, सीने पर खाई गोली, जान देकर मालिक को बचाया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कुत्ते

सुलतानपुर: इंसान से ज्यादा कुत्ता वफादार होता है, इस कहावत काे कोतवाली देहात के विकवाजितपुर गांव में एक पालतू कुत्ते ने सही साबित कर दिखाया है। मालिक के ऊपर चलाई गई गोली को सामने आकर कुत्ते ने अपने सीने परले लिया। खुद तो जान दे दी, लेकिन अपने मालिक को खरोंच तक नहीं आने दी। विकवाजितपुर गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव गांव से बाहर बाग में दस साल से गोशाला चलाते हैं।

पशु सेवा के साथ गोवंशों के गाेबर से दीया व अन्य सामान बनाकर वह बेचते भी हैं। उनके बाग के पीछे ही अंबेडकरनगर निवासी अनिल वर्मा ने जमीन लेकर रामबरन महिला पीजी कालेज बनवाया है। रविवार को विशाल पशुशाला कक्ष के बगल पुआल रखने के लिए टिनशेड का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान कालेज प्रबंधक अनिल मौके पर पहुंचे तथा टीनशेड रखने से मना करने लगे। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। अनिल ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी।

पुलिस के पहुंचने पर विशाल ने निर्माण रोक दिया। पुलिस के जाने के बाद फिर से दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर प्रबंधक अनिल ने लाइसेंसी पिस्टल से विशाल पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही बगल में खड़ा पालतू कुत्ता विशाल को बचाने के लिए सामने कूद गया। गोली कुत्ते को लग गई और वहीं गिरकर तड़पने लगा। आसपास माैजूद लोगों ने अनिल को दौड़ा लिया, लेकिन वह भाग निकला।

पड़ोसियों की मदद से विशाल कुत्ते को लेकर गाेलाघाट स्थित जिला पशु चिकित्सालय पहुंचे। डाक्टरों द्वारा कुत्ते का एक्सरे कराया गया। इलाज के दौरान ज्यादा खून बह जाने से आखिरकार देर शाम वफादार कुत्ते ने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Example of loyaltyLucknowlucknow-city-crimenewspet dogpet dog saved its masterpet dog saved the life of the ownerstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Heart of Stone

आलिया भट्ट की अपकमिंग Hollywood फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड! फिल्म का कर रहे बेसब्री से इंतेज़ार|

3 years ago
Infrastructure

Infrastructure निर्माण में सरकारी नीतियां और प्रशासन की भूमिका

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 22, 2026
Kauvery Hospital

Kauvery Hospital -Chennai World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)