ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

लू और धूप की चपेट में आने से ऐसे बचें, गर्मी में अपनाएं ये घरेलू उपाय

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 7, 2022
in लाइफस्टाइल
0
धूप

नई दिल्ली। धूप: दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने सोमवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस हफ्ते तापमान 44 से 47 डिग्री तक जा सकता है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे भीषण गर्मी से खुद को बचा कर रखने का प्रयास करें। कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्रायल ने भी भीषण गर्मी के दौरान स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए ज़रूरी दिशानिर्देश जारी किए थे। एक्सपर्ट्स ने आम जनता, कमज़ोर लोग, ऑफिस जाने वाली जनता को इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए एक लिस्ट जारी की थी।

ऑफिस जा रहे हैं तो ये करें

– सुनिश्चित करें कि आपके ऑफिस में पीने का ठंडा पानी हर वक्त उपलब्ध है। हर 20 मिनट बाद पानी ज़रूर पिएं।

– सीधे धूप में न खड़े हों, हमेशा छांव ढूंढ़ें।

– बाहर काम करना होता है तो सुबह जल्दी और शाम को ही बाहर का काम करें।

– बाहर काम कर रहे हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना न भूलें।

– एक दिन में 3 घंटे से ज़्यादा लगातार काम न करें।

– गर्मी से जुड़ी बीमारियों के बारे में ऑफिस में लोगों को जागरुक करें। हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में बताएं।

– गर्मी से होने वाली बीमारियों के लिए एमर्जेंसी प्लान रखें।

– प्रेग्नेंट कर्मचारी या फिर ऐसे लोग जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें गर्मी में बाहर निकलने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह कर लेनी चाहिए।

– अगर घर से बाहर काम कर रहे हैं, तो हल्के फैब्रिक और रंग के कपड़े पहनें। पैन्ट्स और पूरी बाज़ू की शर्ट पहनें ताकि सीधे धूप न पड़े।

क्या करें

– दिनभर में पर्याप्त पानी का सेवन करें, चाहे प्यास न भी लग रही हो, तब भी पानी पीते रहें। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें। सफर करते वक्त पीने का पानी साथ में ज़रूर रखें।

– ओरल रीहाइड्रेशन सोल्यूशन (ORS) का उपयोग करें। साथ ही नींबू पानी, छाछ, लस्सी और फलों के जूस जैसे घर पर बनीं ड्रिंक्स का सेवन भी करें।

– मौसमी फलों को ज़रूर खाएं, जैसे- तरबूज़, खरबूज़, संतरा, अंगूर, अनन्नास, खीरा, लेटस आदि।

– हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े ही पहनें।

– बाहर जाते वक्त सिर को छाते, हैट, टोपी, तौलिए जैसी चीज़ों को ज़रूर ढकें और सीधे धूप से बचाएं।

– घर से बाहर जाते वक्त चप्पल या जूते ज़रूर पहनें।

– अपने आसपास के मौसम के बारे में रेडियो, टीवी और अख़बार के ज़रिए जानकारी हासिल करते रहें।

– जितना हो सके घर, ऑफिस या ऐसी जगह जो वेंटीलेटेड हो और ठंडी हो, वहीं रहें।

– दिन के वक्त खिड़की और दरवाज़ों को बंद रखें और पर्दें लगाएं। इन्हें रात को खोल सकते हैं।

– बाहर सिर्फ सुबह जल्दी या फिर रात को ही निकलें।

कमज़ोर लोग: क्या करें

– जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, वे आसानी से हीट स्ट्रेस और बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस ग्रुप में शिशु, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बाहर काम करने वाले लोग शामिल हैं। साथ ही जो लोग दिमाग़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, जो लोग शारीरिक तौर पर बीमार हैं, दिल की बीमारी या फिर हाई ब्लड प्रेशर के रोगी हैं।

– ऐसी लोगों को दिन में खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है।

– अगर आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ रहा है, तो एकदम से गर्मी में बाहर न निकल जाएं। धीरे-धीरे गर्म तापमान में निकलें।

– उम्रदराज़ या फिर जो लोग बीमार हैं, उनकी देखभाल के लिए किसी को मौजूद रहना चाहिए। साथ ही उनकी सेहत को लगातार मोनिटर करते रहें।

सभी लोगों को क्या नहीं करना चाहिए?

– दिन के 12 बजे से लेकर 3 बजे तक धूप में बाहर न निकलें।

– जब आप बाहर हों ,तो ऐसा काम न करें जिसमें ज़्यादा मेहनत लगे।

– नंगे पैर बाहर न निकलें।

– गर्म तापमान जब चरम पर हो, तो उस वक्त खाना पकाने का काम न करें।

– किचन की खिड़कियां और दरवाज़े अच्छी तरह से खोलकर रखें ताकि वेंटीलेशन रहे।

– शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन ज़्यादा न करें। ऐसी ड्रिंक्स जिसमें चीनी की मात्रा ज़्यादा हो तरल पदार्थ की हानि या फिर पेट में एंठन का कारण बनती हैं

– हाई-प्रोटीन फूड्स और बासी खाने के सेवन से बचें।

– बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क की हुई गाड़ी में न छोड़ें।

Tags: healthhealth tipshealthy lifestyleheat wave health issuesheat wave illnessheat wave illness symptomsheat wave precautionslifestyle
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In