• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

RSS दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, UP ATS की जानकारी पर तमिलनाडु पुलिस ने दबोचा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
RSS

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस के इनपुट पर तमिलनाडु पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो सहित देश भर के छह राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पकड़ा है। तमिलनाडु पुलिस ने राज मोहम्मद नाम के युवक को पकड़ा है। इसने ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ तथा उन्नाव के साथ कर्नाटक में चार जगह पर आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

उत्तर प्रदेश एटीएस अब राज मोहम्मद को तमिलनाडु से लेकर आने की तैयारी कर रही है। लखनऊ के साथ ही देश भर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली इस धमकी के बाद लखनऊ की मड़ियांव कोतवाली में केस दर्ज किया गया । इस प्रकरण में लखनऊ की पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी पड़ताल में जुट गईं। उत्तर प्रदेश एटीएस को धमकी देने वाले की लोकेशन तमिलनाडु में मिली तो फिर वहां की पुलिस को इससे संबंधित संदेश तथा इनपुट भेजा गया। राज मोहम्मद को तमिलनाडु के पुदुकुदी से पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि सोमवार रात को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लखनऊ तथा उन्नाव के कार्यालय के साथ ही देश के अन्य राज्यों में चार कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी व्हाट्सएप ग्रप पर मिली है। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। अल अंसारी इमाम रजी उन मेंहदी नाम का एक व्हाट्सएप पर कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में यह धमकी दी गई है। अल इमाम अंसार रजी उन मेंहदी नाम के ग्रप में आरएसएस कार्यकर्ता अलीगंज निवासी प्रोफेसर नीलकंठ पुजारी इनवाइट लिंक के जरिए जुड़ गए।

इसके बाद उसको यह मैसेज मिला। इस ग्रप में जुडऩे के बाद उन्होंने देखा कि आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने के तरीके पर चर्चा हो रही है। जिसके बाद उन्होंने अवध प्रांत के पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। मामले का संज्ञान लेते हुए अवध प्रांत के पदाधिकारी ने आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों को जानकारी की, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों से साझा की गई। प्रोफेसर ने मड़ियांव कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई।

आरएसएस(RSS) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आई और लखनऊ के अलीगंज सेक्टर क्यू के सरस्वती विद्या मंदिर पर जांच की। पुलिस संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ले रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी संगठन को धमकी नहीं दी गई है। जिस नंबर से मैसेज आया, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है। धमकी में दिए गए समय पर कोई अनहोनी नहीं हुई। ऐसे में आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने संदेश भेजकर परेशान किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: lucknow-city-crimenewsRaj Muhammad ArrestedstateTerror ActivitiesThreat Of BlastThreat Of Blast In RSS Offices
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bob Blackman

विवादित BBC डाक्यूमेंट्री को लेकर भड़के ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन, कहा- ‘वीडियो देखकर खौला मेरा खून’|

3 years ago
Tips For Health

Tips For Health: क्या स्मोकिंग और शराब की आदत हैं गंजेपन का कारण?

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)