• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 4, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का फैसला: यूपी के 17 IAS का तबादला, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बरेली के सीडीओ भी बदले

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों(तबादला) का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को 21 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद गुरुवार शाम फिर 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

यूपी सरकार ने गुरुवार को 17 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सचिव चिकित्सा शिक्षा रहे गौरीशंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है। यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है। सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे शाहिद मंजर अब्बास रिजवी अब सचिव वित्त की भूमिका निभाएंगे।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनाती(तबादला) दी गई है। विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डा. वेदपति मिश्रा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिन्दु को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा रहे जयशंकर दुबे अब विशेष सचिव वित्त होंगे।

विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार सिंह यादव को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र प्रसाद को प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का दायित्व दिया गया है। सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे अमित पाल अब मेरठ के नगर आयुक्त होंगे। बहराइच के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को सोनभद्र का सीडीओ बनाया गया है।

सिद्धार्थनगर के सीडीओ पुलकित गर्ग झांसी के नगर आयुक्त नियुक्त किये गए हैं। मुजफ्फरनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार अब सिद्धार्थनगर के सीडीओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। मुजफ्फरनगर के सीडीओ आलोक यादव को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया को सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया है। बरेली के सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग प्रयागराज के नगर आयुक्त होंगे। सिद्धार्थनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश को बरेली के सीडीओ पद पर भेजा गया है।

यह रही तबादले(तबादला) की पूरी लिस्ट…

  • 1. गौरी शंकर प्रियदर्शी – आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग
  • 2. कंचन वर्मा – महानिरीक्षक निबंधन विभाग
  • 3. शाहिद अंबर अब्बास रिजवी – सचिव वित्त विभाग
  • 4. प्रमोद कुमार उपाध्याय – अपर महानिरीक्षण निबंधन विभाग
  • 5. डा. वेवपति मिश्रा – विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • 6. प्रकाश बिंदु – विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • 7. जयशंकर दुबे – विशेष सचिव वित्त विभाग
  • 8. संजय कुमार सिंह यादव – सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
  • 9. महेंद्र प्रसाद – प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
  • 10. अमित पाल – नगर आयुक्त मेरठ
  • 11. सौरभ गंगवार – मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र
  • 12. पुलकित गर्ग – नगर आयुक्त नगर निगम झांसी
  • 13. जयेंद्र कुमार – मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर
  • 14. आलोक यादव – उपाध्यक्ष झांसी प्राधिकरण
  • 15. संदीप भागिया – मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर
  • 16. चंद्र मोहन गर्ग – नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज
  • 17. जग प्रवेश – मुख्य विकास अधिकारी बरेली
Tags: IAS OfficersIAS officers transfer listIAS officers transferredlucknow-city-common-man-issuesnewsstateTransfer of OfficersTransfers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sector 11 Panchkula Market

Sector 11 Panchkula Market:- मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 46 डोनर्स ने किया रक्तदान|

3 years ago
awareness campaign by Kadam Foundation

Kadam Foundation द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

July 3, 2026
Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

July 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)