• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जेपी नड्डा व सीएम योगी ने किया भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण, बोले- 2 करोड़ नौजवानों को टैबलेट-स्मार्टफोन देगी सरकार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
भाजपा

गोरखपुर। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण क‍िया।

क्षेत्रीय कार्यालयों का भी होगा लोकापर्ण

क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की सांस्कृतिक टोली द्वारा उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। वहां से वह सकिंट हाउस जाएंगे, जहां भाजपा की जिला व महानगर टीम स्वागत करेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुबह 11 बजे नए क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचने का कार्यक्रम है। जहां लोकार्पण से पहले क्षेत्र के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेश का भी संबोधन होगा।

इन कार्यालयों का होगा आनलाइन उद्घाटन

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय के साथ गुरुवार को प्रदेश के जिन सात जिलों के जिला कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होना सुनिश्चित है, उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, राय बरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

लोकार्पण के बाद जनसभा से पहले होगी बैठक

कार्यालय के लोकार्पण के बाद गरीब कल्याण जनसभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नए कार्यालय के मिटिंग हाल में एक बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय, जिला व महानगर पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके लिए आधे घंटे का समय निर्धारित है।

सीएम योगी ने लिया लोकार्पण और जनसभा की तैयारियों का जायजा : खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में बने गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम और उसके बाद वहां होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें कार्यालय के व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक प्रदीप शुक्ला, विपिन सिंह व श्रवण निषाद, डा. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशु, राहुल श्रीवास्तव, डा. बच्चा पांडेय नवीन आदि मौजूद रहे।

5100 वर्ग मीटर में बना है चार तल का कार्यालय

नए क्षेत्रीय कार्यालय का परिसर 1100 वर्गफीट में है। इसमें से 5100 वर्गफीट में चार तल के भवन का निर्माण किया गया है। पूरा कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। भूमि तल पर जिला और महानगर अध्यक्ष व उनकी टीम को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। प्रथम तल पर क्षेत्रीय कार्यालय बनाया गया है, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष और उनकी टीम को बैठने की जगह दी गई है। इस तल पर आइटी की टीम भी बैठेगी। एक छोटा कान्फ्रेंस रूम भी इस तल पर है, जिसमें महत्वपूर्ण बैठकों के लिए बनाया गया है। दूसरे तल पर एक बड़ा हाल है, जिसमें 500 कार्यकर्ताओं के एक-साथ बैठने की व्यवस्था है। तीसरा तल पर गेस्ट हाउस बनाया गया है। इस तल पर रसोईघर भी है। सभी तल पर जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है।

अमित शाह की देन है नया क्षेत्रीय कार्यालय

भाजपा कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और फंड आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाती है, समय-समय पर कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहता है, फंड की कमी नहीं है। केवल कार्यालय का पक्ष ही ऐसा था, जिसमें पार्टी कुछ स्थानों पर कमजोर पड़ती थी क्योंकि वहां उसका अपना कार्यालय नहीं था। इन जिलों में पार्टी कार्यालय किराये के भवन में चलता था। ऐसे में वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उन्होंने यह निर्णय लिया कि क्षेत्रीय और जिला स्तर पर पार्टी का अपना कार्यालय बनाया जाए। इसी क्रम में गोरखपुर में भी नए क्षेत्रीय कार्यालय और प्रदेश के सात जिलों में जिला कार्यालय का निर्माण हुआ है। शुक्रवार को लोकार्पण के बाद प्रदेश के सभी छह भाजपा क्षेत्रों और सभी 75 जिलों में भाजपा का अपना क्षेत्रीय व जिला कार्यालय हो जाएगा।

Tags: BJP National President JP NaddaCM Yogi AdityanathGorakhpur BJPgorakhpur-city-politicsJP NaddanewsstateUP BJPYogi Adityanath
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Maa Padmavati

Maa Padmavati धाम में हुआ विश्व शांति हवन

2 years ago
Rhenus

Rhenus shared Commitment to Support India's Maritime Sector at India Maritime Week 2025

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)