श्रीलंका ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए दो नए मंत्रालय बनाए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए दो नए मंत्रालय बनाए

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
मंत्रालय

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने देश में उत्पन्न भीषण आर्थिक संकट से निपटने के लिए निवेश मंत्रालय समेत दो नए मंत्रालयों का गठन किया है। तकनीकी एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय विदेशी निवेश और निजी क्षेत्र निवेश को प्रोत्साहन देगा।

पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे के गुरुवार को संसद से इस्तीफे के बाद नए मंत्रालय गठित किए गए। राष्ट्रपति गोटाबाया ने महिला, बाल एवं सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय का भी गठन किया गया है। इस मंत्रालय में राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकार और समृद्धि विकास विभाग समेत 15 संस्थान शामिल किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रमुख कारोबारी धम्मिका पेरेरा को तकनीक एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री बनाया जा सकता है। पेरेरा पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल में 2005 से 2015 तक राजमार्ग मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं।

धम्मिका परेरा संसद में राष्ट्रपति के भाई की लेंगे जगह

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार श्रीलंका के सबसे अमीर व्यापारियों में से एक धम्मिका परेरा (Dhammika Perera) संसद में राष्ट्रपति के भाई की जगह लेंगे। सत्ताधारी पार्टी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहा देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ एक बेलआउट योजना के लिए बातचीत पर आगे बढ़ रहा है।

1948 में स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका सबसे खराब वित्तीय संकट में फंसा हुआ है। विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर तक गिर गया है, जिससे उसे ईंधन, भोजन और दवा के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कैबिनेट को भंग कर दिया था, जिसमें उनके छोटे भाई बासिल राजपक्षे शामिल थे, जिन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। बासिल राजपक्षे ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह अपनी संसदीय सीट से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

श्रीलंका जाएगा आइएमएफ प्रतिनिधिमंडल

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) एक प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका भेजने की तैयारी में जुटा है। यह प्रतिनिधिमंडल वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा करेगा। आइएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक कर्ज दाताओं के वित्तीय कार्यक्रम पर कदम बढ़ाने से पहले देश को कर्ज स्थिरता बहाल करने के कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में आइएमएफ श्रीलंका को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: crisis in Sri Lankaeconomic crisis in Sri Lankainternational newsnewsotherworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Shabana Azmi

Shabana Azmi का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत ही शानदार है,” सई तम्हणकर ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘डब्बा कार्टेल’ के अनुभवी सह-कलाकार की प्रशंसा की

2 years ago
CM Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, धान की सीधी बिजाई के तहत 73,000 एकड़ क्षेत्र को बढ़ाकर लगभग 2 लाख एकड़ किया जाएगा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)