• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

स्विगी और जोमैटो उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था सुधारें : केंद्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in व्यापार
0
जोमैटो

नई दिल्ली। खानपान की वस्तुओं की आनलाइन डिलिवरी सेवाएं देने वाली स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। डिलिवरी में देरी, खुली पैकिंग, गलत वस्तु, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, गिफ्ट देने की वादाखिलाफी समेत भुगतान संबंधी शिकायतों की झड़ी को लेकर सरकार ने सख्त नाराजगी जताई है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने इन कंपनियों से अपनी उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र में सुधार के लिए एक पखवाड़े का वक्त दिया है। उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने आनलाइन खाने की वस्तुएं पहुंचाने वाली कंपनियों की बैठक बुलाकर फटकार लगाई है। बैठक में उनके खिलाफ दर्ज कराई गई हजारों की शिकायतों का पुलिंदा दिखाया गया। ये शिकायतें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (1915) पर इनकी सेवाओं से आजिज आकर उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई हैं।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ई-कामर्स फूड बिजनेस आपरेटर्स की बैठक बुलाई थी। पिछले कुछ महीनों के भीतर 3631 शिकायतें स्विगी के खिलाफ और 2828 शिकायतें जोमैटो के विरुद्ध दर्ज कराई गई हैं। इनमें सर्वाधिक शिकायतें 1300 से ज्यादा डिलिवरी में गड़बड़ी करने पर लिखाई गई हैं।

ज्यादा मूल्य वसूलना आम समस्या रही

उपभोक्ताओं की ओर से ‘मंगाया कुछ और पहुंचाया कुछ’ वाली शिकायतें कम नहीं है। साथ ही उपभोक्ता को दिए जाने वाले बिल में डिलिवरी, पैकिंग, टैक्सेज के साथ निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लगाया जाना आम रहा है। खाने की मात्र का घट जाना सामान्य बात कहकर टाल दिया जाता है। इन सारी बातों की शिकायत अथवा विरोध दर्ज कराने पर उपभोक्ता के मोबाइल और ईमेल को ब्लाक अथवा सर्विस रोक देना भी शामिल है। मंत्रलय के एक अफसर ने कहा कि पहले चोरी फिर सीनाजोरी, ऐसा नहीं चलेगा। इस तरह की हरकतों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए उचित फोरम का उल्लेख होना चाहिए।

Tags: bizbusinessConsumer affairs ministryLate deliveryNational Consumer helplineOpen packingSwiggyZomato
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Diya Kumari

बड़ा रोजगार सृजक और अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा देता है आभूषण उद्योग” – दीया कुमारी (Diya Kumari) उप मुख्यमंत्री, राजस्थान

2 years ago
Campus

Campus Enters Athleisure Apparel, Extends Canvas of Self-Expression for Youth

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Project Management Institute

Project Management Institute (PMI) Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

June 12, 2026
Crompton

Crompton Enters House Wires

June 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)