अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, गोरखपुर-देवरिया में जताया विरोध
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, December 7, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, गोरखपुर-देवरिया में जताया विरोध

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अग्निपथ

लखनऊ। अग्निपथ: सेना में युवाओं की चार वर्ष की संविदा पर भर्ती का जोरदार विरोध हो रहा है। राजनैतिक दलों के बाद अब बड़ी संख्या में युवा के साथ बेरोजगार सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना पर बवाल कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ अपनी पार्टी के नेता भी हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के साथ ही मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर में सेना में भर्ती के अकांक्षी युवाओं ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने इस योजना को रद करने की मांग की और ‘अग्निपथ योजना वापस लो’ के नारे लगाए हैं। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ मथुरा में युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मथुरा में रैपुराजाट गांव के पास आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। करीब 12 बजे युवाओं ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुरा जाट के निकट जाम लगा दिया। इससे आगरा और दिल्ली से आने वाले जहां के तहां रुक गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हाईवे पर युवाओं के समझाने के लिए एसडीएम प्रशांत नागर भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे।

बरेली में एआरओ सेंटर से चौकी चौराहा तक सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया फिर चौकी चौराहा पर सड़क जाम कर दी। किसी तरह पुलिस ने उन्हें उठाकर दामोदर स्वरूप पार्क पहुँचाया। वहां नगर मजिस्ट्रेट को अभ्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत समेत दर्जनभर से अधिक जिलों के अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार चार साल की नौकरी देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार तत्काल इसे वापस ले। अलीगढ़ में सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ गभाना में गुरुवार को अलीगढ़ -गाजियाबाद हाईवे पर सोमना मोड़ के पास कुछ युवकों ने उत्पात मचाया। तीन रोडवेज बसों को रोककर तोड़फोड़ कर डाली। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस के आने पर युवक भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

गोरखपुर में सैकड़ों की संख्या में नौजवान सड़क पर उतर कर विरोध करने लगे। गोरखपुर-खजनी मार्ग को करीब डेढ़ घंटे जाम कर दिया, जिससे वाहनों को लंबी कतार लग गई। इसके अलावा कालेसर जीरो प्वाइंट पर गोरखपुर लखनऊ हाइवे जाम करने जा रहे बच्चों को प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदारों ने समझा बुझाकर कर शांत कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटा अफरा तफरी का माहौल रहा। यहां पर सड़क जाम की सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बच्चों को समझा कर जाम खुलवाने में सफल रहे। इसके बाद नौजवानों का हुजूम गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंच गया। अधिक संख्या में पहुंचे नौजवान मांगों को लेकर गोरखपुर-लखनऊ हाइवे को जाम करने का प्रयास करने लगे।

बसपा मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार के इस फैसले को तानाशाही वाला बताया है। इन सभी ने कहा है कि सरकार अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करे। सरकार की अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, जल सेना तथा वायु सेना में इस वर्ष करीब 46,000 सैनिक भर्ती करने की योजना है। आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच वाले युवाओं को ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा।

Tags: Agnipath For RecruitmentAgnipath Scheme In ArmyArmy Recruitmentlucknow-city-crimenewsProtest Of Agnipath Scheme in UPstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mahila Police Station

Mahila Police Station प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को नशे, साइबर क्राइम तथा डायल -112 बारे जागरूक किया।*

2 years ago
Today’s Horoscope 17th August 2023

Today’s Horoscope 17th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 17 अगस्त 2023

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indo-French CSR

Indo-French CSR Excellence Celebrated at IFCCI's 7th Annual CSR Conclave & Awards

December 6, 2025
vinfast

The Not-so-Secret Pillar Behind VinFast's Rise and Rise Again

December 6, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)