• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सिख विरोधी दंगा: निराला नगर हत्याकांड में फोरेंसिक ने जुटाए थे अहम साक्ष्य, आगजीन के निशान के साथ मिला था मानव रक्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
निराला नगर

कानपुर। सिख विरोधी दंगा में निराला नगर की घटना दबौली के बाद सबसे बड़ी वारदात थी। दबौली में जहां एक ही परिवार के सात लोगों की हत्याएं हुए थीं, वहीं निराला नगर में भीड़ ने पांच लोगों की जान ले ली थी, जिसमें एक दंगाई भी शामिल था। वारदात को स्थानीय निवासियों ने ही अंजाम दिया। हालांकि भीड़ लाने का काम पूर्व राज्य मंत्री शिवनाथ सिंह कुशवाहा के भतीजे राघवेंद्र कुशवाहा ने किया। एसआइटी ने पूर्व मंत्री के भतीजे को भी आरोपित बनाया है। 38 साल बाद जब एसआइटी पिछले दिनों दंगे के दौरान मारे गए सतवीर काला के परिवार से मिली तो सामने आया कि इस वारदात में स्थानीय डेयरी कारोबारी, स्कूल संचालक और शराब कारोबारी भी शामिल हैं।

किदवई नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी गुरुदयाल सिंह के मकान में कई में सिख व बंगाली परिवार रहते थे। इमारत में 27 कमरे थे। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद शहर में जब दंगा भड़का तो दंगाइयों ने मकान में रहने वाले सिखों को भी निशाना बनाया। 31 अक्टूबर को पथराव करके भीड़ लौट गई, मगर दूसरे दिन एक नवंबर को पूर्व राज्य मंत्री शिवनाथ सिंह कुशवाहा का भतीजा राघवेंद्र कुशवाहा दो बसों में घाटमपुर से लोगों को लाया और स्थानीय लोगों की मदद से मकान पर दोबारा हमला बोल दिया। हिंसक भीड़ को देखकर गुरुदयाल सिंह ने अपने बेटे सतवीर काला के साथ दोनाली बंदूक से भीड़ का मुकाबला किया। भीड़ ने भी जमकर गोलीबारी की। आखिर भीड़ हाते में पहुंचे गई और तीन मंजिला इमारत में भूतल के कमरों को आग लगा दी गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद गुरुदयाल सिंह व सतवीर काला गोली लगने से घायल हो गए। जबकि ऊपर जाकर भीड़ ने नीचे जल रही आग में रक्षपाल सिंह व भूपिंदर सिंह को फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। कमरों में लगी आग से एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर राजेश गुप्ता नाम का दंगाई भी मारा गया। दावा है कि भीड़ ने एक बंगाली युवक को भी जिंदा फूंक दिया। छह दिन बाद इलाज के दौरान घायल सतवीर काला ने भी दम तोड़ दिया। बंगाली युवक कौन था, उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।

पिछले दिनों पंजाब गई एसआइटी ने लुधियाना और नोएडा निवासी सतवीर काला की बहनों और पत्नी से बयान लिए थे। उन्होंने बताया था कि मुकदमे का वादी पड़ोसी डेयरी संचालक का भाई है। डेयरी संचालक ने भी भीड़ को हमले के लिए उकसाया। वहीं स्कूल संचालक व उसके दो बेटे भी हत्याकांड में शामिल थे। दंगाईयों में मोहल्ले में रहने वाला एक शराब कारोबारी का परिवार भी शामिल था।

Tags: Anti Sikh Riotskanpur accused arrestedkanpur Anti Sikh riotsKanpur Latest Today Newskanpur-city-crimenewsSIT for sikh riotsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Public

दीपेंद्र हुड्डा सिरसा में विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद करेंगे – पुनीता बलदेव राज

3 years ago
Today’s Horoscope 19th October 2023

Today’s Horoscope 19th October 2023 |आज का राशि फल दिनांक 19 अक्टूबर 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Dr. Odin Launches "Odin Buddy" – A Kid-Friendly Nebulizer to Help Little Lungs Breathe Easy

Dr. Odin Launches "Odin Buddy" – A Kid-Friendly Nebulizer to Help Little Lungs Breathe Easy

May 5, 2026
Make Summer Cleaning Effortless with ECOVACS' All-in-One Solutions at Great Deals

Make Summer Cleaning Effortless with ECOVACS' All-in-One Solutions at Great Deals

May 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)