• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 10, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप-दूसरे पर अंशिका यादव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दिव्यांशी

लखनऊ। दिव्यांशी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शनिवार को घोषित परिणाम में हाईस्कूल तथा इंटर में बालिकाओं का ही दबदबा है। इंटर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 प्रतिशत है।

इंटर के टापर में फतेहपुर की दिव्यांशी पहले स्थान पर हैं। जय मां एसडीएम इंटर कॉलेज राधा नगर फतेहपुर की छात्रा दिव्यांशी को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। फतेहपुर के जय मां एसजीएम इंटर कालेज राधा नगर की दिव्यांशी ने 95.40 फीसद यानी 500 में 477 अंक हासिल करके यूपी टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशिका यादव तथा बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह हैं। अंशिका यादव बच्चा राम यादव इंटर कालेज भुलई का पूरा प्रयागराज की छात्रा हैं। उनको 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। बाराबंकी के श्री साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह भी दूसरे स्थान पर हैं। इनको भी 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। फतेहपुर के ही बालकृष्ण 94.20 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह जिले के एसबीएम इंटर कालेज रघुवंश पुरम के बालकृष्णा 94.20 प्रतिशत यानी 500 में 471 अंक हासिल करके पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट में फतेहपुर के छह विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें एसबीएम इंटर कालेज रघुवंश पुरम की मुस्कान तिवारी ने 93.4 प्रतिशत अंक, जय मां एसजीएम इंटर कालेज राधानगर की प्रियां ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल करके छठवां स्थान हासिल किया है। एसएस इंटर कालेज मुसतफापुर हुसैनगंज के रजनीश कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल करके आठवें पायदान पर रहे हैं। एसबीएम इंटर कालेज रघुवंश पुरम के उत्कर्ष अवस्थी ने 92.4 फीसद अंक लेकर नौंवे स्थान पर रहे हैं। इसी तरह जालौन के एसआर बाल्मीकी इंटर कालेज उरई की छात्रा श्रुति गुप्ता 93.2 प्रतिशत अंक हासिल करके सातवें पायदान पर रही हैं।

फतेहपुर के जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधा नगर की होनहार छात्रा दिव्यांशी रेडीमेड व्यवसायी राधेकृष्ण अग्रहरि की पुत्री 600 में से 559 अंक प्राप्त किए हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो टापर दिव्यांशी की बड़ी बहन दीक्षा ने भी वर्ष 2017 में हाईस्कूल की यूपी मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया था, वहीं 2019 में भी यूपी मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। दो अन्य छोटी बहनें दिव्या, दीप्ती व भाई जय है। मां जावित्री देवी गृहणी हैं। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाली मेधावी दिव्यांशी व्याख्याता बनकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन व माता-पिता के साथ बड़ी बहन द्वारा दिए गए टिप्स को बताया। उसने कहा कि मेहनत, लगन व समय पालन ही सफलता का मूल मंत्र है। मेधावी छात्रा ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए नकलविहीन परीक्षाएं कराना स्वागतयोग्य कदम है, इससे मेधा का अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं।

Tags: Divyanshi Of FatehpurDivyanshi Toppedlucknow-city-educationnewsstateUP Board 12th Result 2022 DeclaredUP Board Result 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Demonetisation

Supreme Court ने नोटबंदी को बताया सही फैसला, केंद्र सरकार को दी क्लीन चिट|

4 years ago
Sahitya Academy

डा. हरविंदर सिंह सिरसा पंजाबी साहित्य अकादमी (Sahitya Academy) , लुधियाना के उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)