• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

साल के अंत तक देशभर में लागू हो जाएगी स्वास्थ्य बीमा योजना(ESIC), श्रम मंत्रालय का फैसला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2022
in व्यापार
0
ESIC

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने यह फैसला किया है कि उसकी स्वास्थ्य बीमा योजना (ESI) 2022 के अंत तक पूरे देश में लागू की जाएगी। अभी यह योजना पूर्ण रूप से 443 जिलों और आंशिक रूप से 153 जिलों में लागू है। कुल 148 जिले अभी ईएसआइ योजना के दायरे में नहीं आते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई ईएसआइसी की 188वीं बैठक में देशभर में चिकित्सा सुविधा और सेवा आपूर्ति तंत्र का विस्तार करने का फैसला किया गया। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल के अंत तक ईएसआइ योजना के तहत आंशिक रूप आने वाले और अभी इसके तहत नहीं आने वाले सभी जिलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

ESIC ने देशभर में 23 नए 100-बेड वाले अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनमें से छह अस्पताल महाराष्ट्र के पालघर, सतारा, पेन, जलगांव, चाकन और पनवेल, चार अस्पताल हरियाणा के हिसार, सोनीपत, अंबाला और रोहतक में और दो अस्पताल तमिलनाडु के चेंगलपट्टू और इरोड में, दो अस्पताल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और गोरखपुर में एवं दो अस्पताल कर्नाटक के तुमकुरु और उडुपी में खोले जाएंगे। वहीं आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, गोवा के मुलगांव, गुजरात के साणंद, मध्य प्रदेश के जबलपुर, ओडिशा के झारसुगुडा और बंगाल के खड़गपुर में भी एक-एक अस्पताल खोला जाएगा। इन अस्पतालों के अलावा 62 स्थानों पर पांच डिस्पेंसरियां भी खोली जाएंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में 48 डिस्पेंसरियां, दिल्ली में 12 डिस्पेंसरियां और हरियाणा में दो डिस्पेंसरियां खोली जाएंगी।

तीन मेडिकल कालेज भी खोले जाएंगे

सनथनगर, फरीदाबाद और चेन्नई में तीन ईएसआइसी मेडिकल कालेज और अस्पतालों में रेडिएशन आन्कोलाजी और न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट स्थापित किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब ईएसआइसी के स्वामित्व वाली सुविधाओं पर ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सनथनगर, तेलंगाना और राजस्थान के अलवर में ईएसआइसी मेडिकल कालेज और अस्पताल में दो कैथ लैब स्थापित किए जाएंगे।

Tags: Bhupendra YadavbusinessESI SchemeESICGovernment Medical SchemeinsuranceMedical Benefitकर्मचारी राज्य बीमा निगम
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Result

4 जून का परिणाम (Result) जनता को करेगा आह्लादित: नवीन केडिया

2 years ago
Terrorist Arsh Dalla

NIA द्वारा कनाडा स्थित आतंकवादी अर्श दल्ला के दो सहकर्मियों को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

THE COLLECTIVE by JustCo Opens in Bengaluru, Strengthening Luxury Workspace Presence in India

THE COLLECTIVE by JustCo Opens in Bengaluru, Strengthening Luxury Workspace Presence in India

April 15, 2026
TiECon Mysuru 2026 Set to Put Mysuru on India's Startup & Industry Map

TiECon Mysuru 2026 Set to Put Mysuru on India's Startup & Industry Map

April 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)