डिलिवरी ब्वाय (Boy) का वीडियो वायरल, दूसरे पक्ष ने दी तहरीर, जानिए क्या है मामला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

डिलिवरी ब्वाय (Boy) का वीडियो वायरल, दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर, जानिए क्या है पूरा मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Boy

लखनऊ। आशियाना सेक्टर एच में जोमैटो के डिलिवरी ब्वाय (Boy) विनीत रावत की जाति पूछकर पीटने और मुंह पर थूकने के मामले में सोमवार को उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने खाना आर्डर करने वाले अजय सिंह और उनके घरवालों पर पिटाई मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, अजय सिंह के घर पर खाना बनाने वाले विवेक शुक्ला और आरती रावत ने डिलिवरी ब्वाय पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए एसीपी कैंट को प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस इस विवेक शुक्ला के भी आरोपों की जांच कर रही है।

अजय सिंह के घर खाना बनाने वाले विवेक शुक्ला और आरती रावत ने एसीपी को डिलिवरी ब्वाय विनीत रावत (Boy) के खिलाफ तहरीर दी। दोनों के मुताबिक वह कई साल से अजय सिंह के घर खाना बना रहे हैं। शनिवार की रात अजय ने खाना आर्डर किया। विनीत डिलीवरी लेकर घंटे भर बाद पहुंचा। जबकि रास्ता 10 मिनट का है। आरती खाने का पैकेट लेने गेट पर पहुंची। विनीत ने उसे देने से मना कर दिया उसने कहा कि वह आर्डर देने वाले को रिसीव कराएगा।

ये भी पड़े –समुद्र के बीचो-बीच रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटोज वायरल

इस बीच अजय के छोटे भाई अभय सिंह भी आ गए। उन्होंने गाड़ी पोर्टिको में खड़ी की। अभय पान खा रहे थे। उन्होंने थूंका तो छींटे विनीत (Boy) की स्कूटी पर पड़ गई। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने भी डिलीवरी ब्वाय विनीत की अभद्रता देखी तो विरोध किया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोगों ने भी डिलीवरी ब्वाय की ही गलती बताई। विवेक शुक्ला का आरोप है कि उसने झूठी तहरीर देकर अजय सिंह, अभय सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर फंसा दिया।

सोमवार को जोमैटो ब्वाय विनीत रावत ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी किया। उसने वीडियो में कहा कि अभय ने उससे उसकी जाति पूछी। इसके बाद गाली-गलौज कर खाना लेने से मना कर दिया। पीटा और फिर मुंह पर थूंक दिया। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि विनीत की तहरीर पर अजय, अभय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं, अन्य विवेक शुक्ला के प्रार्थनापत्र को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पड़े – क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा विनीत : इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि एसीपी ने विनीत को बयान दर्ज कराने के लिए आफिस बुलाया था। उसे कई बार फोन भी किया गया। सोमवार शाम तक वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा था।

यह है मामला : आशियाना के मोहम्मदी गांव में रहने वाले जोमैटो के डिलिवरी ब्वाय विनीत रावत खाने का आर्डर लेकर अजय सिंह के घर पहुंचे थे। विनीत के मुताबिक अजय सिंह ने उनसे जाति पूछी और इसके बाद गाली-गलौज कर खाना लेने से मना कर दिया। विरोध पर अजय सिंह उनके भाई अभय सिंह समेत 12-14 लोगों ने जमकर पीटा। अजय सिंह ने मुंह पर थूंक दिया था और गाड़ी की चाबी भी निकाल ली थी।

Tags: Delivery boyDelivery boy beaten upLucknow Crime NewsLucknow Policelucknow-city-crimenewsstateZomato Delivery boy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Water Drainage

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बरसाती पानी निकासी के हों उचित प्रबंध : SDM डा. वेद प्रकाश|

3 years ago
Sultanpur Accident

यूपी के सुल्तानपुर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर चाय की दुकान पर पलटा ट्रक, तीन की मौत कई घायल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uppal Brewers & Distillers Enters Next Growth Phase with Dedicated Production Unit in Ponda, Goa

February 17, 2026
Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

February 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)