• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सीतापुर में गुटखा खाने के पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता को पीटकर मार डाला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गुटखा

सीतापुर। पान-मसाला(गुटखा) खाने के लती युवक को पैसे नहीं मिले तो उसने रिश्तों का ही खून कर डाला। जिस पिता ने उसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया, उसे ही लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी सांसें थम गईं। आरोपित पुत्र को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

किरतापुर में रहने वाला 50 वर्षीय शत्रोहनलाल पुत्र शिवराम रविवार की देर रात घर में खाना खा रहा था। इसी बीच बेटा अखिलेश आया और पान-मसाला(गुटखा) खाने के लिए रुपये मांगने लगा। पिता ने रुपये देने से मना किया तो अखिलेश ने डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। शत्रोहन की चीख-पुकार सुनी तो पास-पड़ोसी जमा हो गए। बेटे से मार खा रहे शत्रोहन को बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की इस हरकत से ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

पति को नहीं बचा सकी बीमार पत्नी : मृतक शत्रोहन की पत्नी बीमार रहती है। जब बेटा, पिता की पिटाई कर रहा था तो पत्नी घर में ही थी। बीमारी की वजह से वह अपने पति को नहीं बचा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का बड़ा बेटा विमलेश कुमार लखनऊ में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है।

मौत के बाद भी नहीं कोई मलाल : ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस को दे दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपित को थाने ले जाया गया। वहां पर भी वह चुपचाप बैठा रहा। पिता की हत्या करने का अफसोस भी उसके चेहरे से नहीं झलका।

‘पान मसाले(गुटखा) के लिए पैसा न देने की वजह से ही आरोपित ने अपने पिता को मार डाला है। आरोपित बेटे को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को जेल भेजने की तैयारी हो रही है। – मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सकरन

Tags: lucknow-city-crimeMurder in SitapurMurder of fathernewssitaupr Newsson kills fatherstateUP Crimeप‍िता की हत्यासीतापुर में हत्‍या
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Posters

PM Modi के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में छह गिरफ्तार, करीब 100 FIR दर्ज|

3 years ago
तस्लीम

ड्रग्स तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले तस्लीम पर बड़ी कार्रवाई, कुर्क हुई दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

VinFast Launches the All-New VF MPV 7, A Spacious Electric Seven-Seater for Indian Customers

VinFast Launches the All-New VF MPV 7, A Spacious Electric Seven-Seater for Indian Customers

April 16, 2026
World Animal Protection Calls for End to Elephant Rides Everywhere on Occasion of Save The Elephant Day

World Animal Protection Calls for End to Elephant Rides Everywhere on Occasion of Save The Elephant Day

April 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)