• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

रूसी पत्रकार ने अपना नोबेल पदक किया नीलाम, जानिए वजह

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
पत्रकार

न्यूयार्क। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित रूसी पत्रकार दिमित्री मुरातोव ने यूक्रेन में बेघर हुए बच्चों की सहायता के लिए अपना पदक नीलाम करने का फैसला किया है। उनके पदक की नीलामी सोमवार रात (भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के) होनी है। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। उस पर महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की मुखाकृति बनी हुई है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

रूस के वरिष्ठ पत्रकार मुरातोव यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान के खिलाफ हैं। रूसी हमलों के चलते बेघर, विकलांग, अनाथ और पढ़ाई से दूर हुए यूक्रेनी बच्चों की सहायता के लिए उन्होंने 2021 में मिला नोबेल शांति पुरस्कार का स्वर्ण पदक नीलाम करने का फैसला किया। मुरातोव को फिलीपींस की महिला पत्रकार मारिया रेसा के साथ यह पुरस्कार दिया गया था। दोनों को अलग-अलग पदक दिए गए थे। मुरातोव का कहना है कि रूस में मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट आ रही है।

यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान के समर्थन में बहुत कम रूसी लोग हैं। मुरातोव रूस के एक समय लोकप्रिय रहे अखबार नोवाया गजेटा के सह संस्थापक और प्रधान संपादक रहे हैं। इस अखबार का प्रकाशन 1993 में पूर्व सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार में मिली धनराशि से हुआ था। इस अखबार का रुख हमेशा सत्ताविरोधी रहा और इसने कभी भी क्रेमलिन के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने में संकोच नहीं किया। वर्षो तक सरकार के लगाए प्रतिबंधों को सामना करते हुए इस अखबार के प्रिंट और आनलाइन संस्करण मार्च में अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए। मुरातोव ने यह निर्णय सरकार के उस फैसले को देखते हुए लिया जिसमें सरकार के रुख के खिलाफ यूक्रेन युद्ध की खबर प्रकाशित करने पर 15 साल के कारावास की सजा का प्रविधान किया गया है।

Tags: Auctioned journalists Nobel medalNobel medal for Ukrainian childrenotherRussia ukraineRussian journalistworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Axis Bank

Axis Bank के वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के नतीजे

2 years ago
Lions Club Sirsa

Lions Club Sirsa उमंग ने पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत 21 फलदार एवं औषधीय पौधे ट्रीगार्ड सहित लगाए|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indore

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में Indore के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

May 9, 2026
Manipal University

Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on Foundations of Inspired Teaching

May 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)