• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

सेक्टर -1 कॉलेज में पौधारोपण (Plantation) अभियान सप्ताह का शुभारंभ

पौधारोपण समय की मांग: आनंद मोहन शरण

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 22, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Plantation

पंचकूला, 22 जून 2022: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के परिसर में बुधवार को पौधारोपण (Plantation) अभियान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण (भा. प्र. से) ने परिसर में आंवले का पौधा रोपित करके साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। पौधारोपण अभियान सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन (भा. प्र. से.) ने भी कॉलेज की प्राचार्या बबिता वर्मा तथा कॉलेज के परिषद् सदस्यों के साथ बारिश से भीगे कॉलेज परिसर की माटी से उठती सोंधी सुगंध और शीतल पवन के बीच कॉलेज स्थित गार्डन में पौधारोपण किया।

उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने पौधारोपण (Plantation) के बाद उपस्थित लोगों से कॉलेज परिसर की हरियाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौधारोपण समय की माँग है। यदि प्रत्येक वर्ष इसी तरह के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाए तो कॉलेज परिसर की आभा में चार चाँद लगाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने पौधा रोपित करने वालों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और रोपित पौधों की देखभाल की नसीहत दी। पौधारोपण के पश्चात कॉलेज परिसर की सुंदरता में दिन-रात एक करने वाले मालियों को भी उन्होंने उपहार देकर प्रोत्साहित किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

महानिदेशक राजीव रतन ने उपस्थित छात्रों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि कॉलेज परिसर में रोपे गए पौधे बरसों-बरस अपनी सुंदरता और हरियाली से कॉलेज परिसर की हरीतिमा को बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि मानव का अस्तित्व तभी तक है जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है।

Plantation

कॉलेज की प्राचार्या बबिता वर्मा ने कहा कि कॉलेज परिसर में रोपे गए पौधे न केवल पौधारोपण (Plantation) की परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे बल्कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया की कॉलेज में पौधारोपण अभियान सप्ताह 22 जून से 28 जून तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कॉलेज परिसर सहित आसपास के ग्रीन बेल्ट में 650 पौधे रोपित किए जाएंगे।

पौधारोपण अभियान सप्ताह के अंतर्गत आज बागवानी और वन विभाग हरियाणा के साथ ही कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से प्राप्त आम, जामुन, मोरपंखी, गुलमोहर, अमलतास, आंवला, कचनार, हिमेलिया, गुड़हल, बोगनविलिया जैसे सौन्दर्यवर्धक और फलदार पौधे रोपित किए गए। आगामी दिनों में नीम, पीपल, बरगद के साथ ही बिगोनिया, सफेद कनेर, पीली कनेर, आम, जामुन, मालती, चांदनी, मेहंदी, फाइकस आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

ये भी पड़े –अफगानिस्तान में earthquake ने मचाई तबाही, 150 से ज्यादा लोगों की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी तीव्रता

पौधारोपण (Plantation) कार्यक्रम में इको क्लब, बॉटनी और भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रो. डी.एस. लांबा, डॉ. नीलम मंडल, डॉ. पूनम रानी. प्रो. वंदिता, डॉ. राकेश पाठक, विनय कुमार, विधि मान, डॉ शैलजा, डॉ सरोज रानी, डॉ. परवेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

ऐसे मनाया जा रहा है पौधारोपण अभियान सप्ताह :
पौधारोपण अभियान सप्ताह के अंतर्गत वीरवार को सभी शिक्षक कॉलेज परिसर में पौधा रोपित करेंगे, वहीं 24 जून को घरों की छतों पर किचन गार्डन बनाने के साथ ही जैविक अपशिष्ट के निष्पादन का प्रशिक्षण प्रो. अनुराधा शर्मा द्वारा कॉलेज शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दिया जाएगा। 25 जून को गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण (Plantation) किया जाएगा। वहीं, 27 जून को मियावॉकी मॉडल पर प्रो. नीरज अपना प्रस्तुतीकरण देंगी, जबकि 28 जून को एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों को कॉलेज द्वारा छायादार और फलदार पौधे दिए जाएंगे, जिसे वे अपने घरों और गाँवों में रोपित करे ।

Tags: Anand MohanGovt PG CollegePlantationPlantation campaignRajeev ratanSector-1 College
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sharp

Sharp का नया कॉम्पैक्ट A4 कलर मल्टीफंक्शनल प्रिंटर और 4के इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड लॉन्च

2 years ago
Haryana Govt Budget

Haryana Govt Budget: हरियाणा सरकार के बजट को अशोक तंवर ने बताया निराशाजनक कहा, सरकार जनता की अपेक्षाओं पर हुई फेल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CBRE Wins "Leading IPC of the Year" at ETNow.in Realty Conclave and Awards 2026

CBRE Wins "Leading IPC of the Year" at ETNow.in Realty Conclave and Awards 2026

June 14, 2026
Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)