• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पड़ेंगे वोट, 35 लाख वोटर्स 19 उम्मीदवारों में से अपना सांसद चुनेंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
उपचुनाव

लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुरक्षित मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपचुनाव में कुल 35.45 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18.78 लाख पुरुष, 16.67 लाख महिला तथा 218 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रामपुर सीट आजम खां के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। दोनों ही सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। आजमगढ़ में बसपा भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। आजमगढ़ में सपा ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

वहीं, भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिर भरोसा जताया है। बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली टिकट दिया है। रामपुर लोकसभा सीट पर  आजम खां के दो करीबियों के बीच सीधा मुकाबला है। यहां सपा ने आजम खां के नजदीकी व नगर अध्यक्ष आसिम रजा को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने घनश्याम लोधी को टिकट दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आजमगढ़ में एक महिला सहित 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें हैं। उपचुनाव में कुल 4,234 मतदेय स्थल तथा 2,272 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान पर सतर्क नजर रखने के लिए आयोग ने दो सामान्य प्रेक्षक तथा दो व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अलावा 291 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 जोनल मजिस्ट्रेट, 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 433 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए हैं।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए 75 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। इसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की जाएगी। कुछ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों से लेकर ईवीएम व स्ट्रांग रूम तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है। मतदान में कुल 18,644 कार्मिक लगाए गए हैं। उपचुनाव में कुल 15 आदर्श मतदान केंद्र तथा 10 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।

Tags: Azamgarh Lok Sabha By ElectionAzamgarh Lok Sabha seatLok Sabha by-electionslucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

अदाणी

अदाणी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने किशनगढ़ में राजस्थान का सबसे बड़ा इनलैंड कंटेनर डिपो लॉन्च किया

7 months ago
Sister

सरकारी योजना के पैसे पाने के लिए शख्स ने अपनी ही बहन से रचा ली शादी, मामला सुर्ख़ियों में आने के बाद से जाँच में जुटा प्रशासन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

April 27, 2026
Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

April 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)