• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह का लाइसेंस छिना, वकालत का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, जजों को अपशब्द कहा था

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दरोगा सिंह

प्रयागराज। मऊ से पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी जेल में है और उनके वकील दरोगा सिंह भी कार्यवाही की जद में आ गए हैं। न्यायाधीशों के लिए उन्होंने कुछ समय पहले कई लोगों के बीच अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद उप्र बार काउंसिल ने सख्त कार्यवाही की। दरोगा सिंह का पंजीकरण तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ही दिया गया है साथ ही जिलाधिकारी मऊ तथा बार एसोसिएशन से भी अधिवक्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए संस्तुति की गई है।

न्यायाधीशों के लिए कहे अपशब्दों का वीडियो हुआ था वायरल

अधिवक्ता दरोगा सिंह जिला न्यायालय मऊ में वकालत करते हैं। वह मुख्तार अंसारी की पैरवी काफी समय से करते आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह सारी मर्यादा लांघते हुए जजों के लिए अपशब्द बोलते दिखाई दे रहे हैं। आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ मऊ जनपद के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे भी दर्ज हैं। शिकायत मिलने पर उप्र बार काउंसिल ने मामले का संज्ञान लिया और 17 मई को आपात बैठक बुलाई। इसमें अधिवक्ता पर कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

बार काउंसिल पदाधिकारियों ने कहा वीडियो एवं प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि दरोगा सिंह ने अधिवक्ता आचरण के विरूद्ध कार्य किया है। न्यायाधीशों के लिए अपशब्दों का प्रयोग शर्मनाक कृत्य है। ऐसे में अधिवक्ता दरोगा सिंह का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। काउंसिल के निर्णय से संबंधित पत्र सदस्य सचिव अजय कुमार शुक्ल की ओर से सोमवार को जारी किया गया। हालांकि इस पत्र पर 25 जून की तिथि अंकित है। काउंसिल के आदेश पत्र की प्रतिलिपि जिला जज व जिलाधिकारी मऊ के अलावा आवश्यक कार्यवाही के लिए सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष तथा मंत्री को भी प्रेषित की गई है।

दबंगई के वायरल वीडियो से ही बढ़ी अधिवक्ता दारोगा सिंह की मुश्किलें

मऊ : सदर के पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के दबंगई के वायरल वीडियो से ही उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। यही नहीं उनके खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। इसे लेकर पहले से ही यह मामला सुर्खियों में था कि दारोगा सिंह के ऊपर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि एफअाइआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया लेकिन स्थानीय बार के अधिवक्ता भी इस मामले से काफी दुखी थे।

मई माह में कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी संजय निषाद दौरे पर आए थे। इस दौरान वह रात्रि प्रवास के दौरान किन्नपूर गांव गए थे। यहां बिजली व बदहाल व्यवस्था को देखकर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की थी। समीक्षा बैठक में भी मंत्री ने अधिकारियों से कड़ाई से कहा था कि अगली समीक्षा बैठक से पहले यहां की जितनी समस्याएं हैं, वह पूरी तरह खत्म हो जानी चाहिए। इसके बाद तो अधिकारियों को मानो करंट सा लग गया था। राजस्व विभाग की पूरी टीम के साथ किन्नूपुर गांव की पैमाइश और रास्ते के लिए लगा गई थी। इसके बाद सरकारी जमीनों और रास्तों की चारों तरफ से पैमाइश शुरू हो गई थी। यहां मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह की भी जमीन है। जब राजस्व की टीमें जमीनों को नाप कर अलग करने लगीं, तो यह बात कब्जा जमाए दरोगा सिंह को नागवार गुजरी। उन्होंने सैकड़ों लोगों के बीच में सरकारी राजस्व कर्मियों को धमकाते हुए गाली-गालौज की। यही नहीं उन्होंने जज को अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी भीड़ में से किसी गांव वाले ने इसका वीडियो को बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद इनके खिलाफ कानूनगों ने सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा शहर कोतवाली में भी दारोगा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर दारोगा सिंह ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है। एेसे में यूपी बार काउंसिल द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करना न्यायोचित नहीं है। वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Tags: allahabad-city-common-man-issuesAnsari lawyer Daroga SinghDaroga Singh registrationlawyer registrationMafia Mukhtar Ansarinewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

De-Addiction

De – Addiction शिविर में युवाओं को नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

2 years ago
उर्वशी

सोशल मीडिया पर पन्त और उर्वशी के बीच बढ़ी तकरार, एक दुसरे को कही ये बात

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ganesh Real Estate Management Institute (GREMI) Secures AICTE Approval as Standalone Business School, a First for Real Estate Education in India

Ganesh Real Estate Management Institute (GREMI) Secures AICTE Approval as Standalone Business School, a First for Real Estate Education in India

May 8, 2026
From Barriers to Architecture: How Security Design Is Reshaping India's Urban Homes

From Barriers to Architecture: How Security Design Is Reshaping India's Urban Homes

May 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)