ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, अवैध संबंधों का था शक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
चाकू

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने वाली महिला की शनिवार रात उसके ही पति ने चाकू से 11 वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पर हमला कर अपनी जान देने की भी कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चाकू से घायल पति को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी रामगोविंद की दो साल पहले पूजा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। करीब एक महीने पहले दंपती के बीच विवाद हो गया और पूजा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर आकर रहने लगी। वह निजी फैक्ट्री में नौकरी करने लगी।

रामगोविंद को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसके चक्कर में शनिवार रात वह पूजा की फैक्ट्री पर पहुंचा और पूजा के बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ 11 वार कर उसकी हत्या कर दी।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिलाओं से छेड़खानी करने वाला बाइक टैक्सी संचालक गिरफ्तार

उधर, नोएडा पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले एक बाइक टैक्सी संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत में दिल्ली निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली जाने के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी बुक की।

रैपिडो बाइक टैक्सी संचालक ने मुख्य मार्ग पर जाम लगने की बात कहकर सुनसान रास्ते से गंतव्य तक ले जाने के लिए कहा। जब वह सुनसान रास्ते पर पहुंचा तो बाइक खराब होने का बहाना बनाकर महिला के साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी।

Tags: Greater Noidahusband kills wifeillegal relationshipnewsnoida crime newsNoida Newsnoida-crimestateup newsup top
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In