• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

इमरान खान की खुली पोल, अमेरिकी अधिकारी से गुपचुप मांगी माफी, पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री का खुलासा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार जब गिरी तो शाहबाज सरकार पर उन्होंने सिलसिलेवार खूब आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमेरिका ने उनकी सरकार गिराई है। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए इमरान के आरोपों की हवा निकाल दी है। उन्होंने बताया है कि इमरान खान और उनकी पार्टी ने ‘विदेशी साजिश’ के आरोपों के लिए अमेरिका से माफी मांगी है।

गुपचुप तरीके से मांगी माफी
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हवाले से न्यूज एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी की पार्टी ने अमेरिकी अधिकारी डोनाल्‍ड लू से गुपचुप माफी मांग ली है। यह वही अधिकारी हैं जिन पर इमरान खान ने अपनी सरकार को गिराने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया था। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने इसका खुलासा किया है।

मौजूदा सरकार के पास माफी के सबूत
इतना ही नहीं आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान की नई सरकार को डोनाल्‍ड लू से माफी मांगने के सभी सबूत मिल गए हैं। पाकिस्तान के स्थानीय चैनल जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने लू से पीटीआई की माफी के संबंध में सभी रिकॉर्ड प्राप्त कर लिए हैं। पीटीआई नेताओं की अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुए हैं जहां उन्होंने माफी मांगी।

इमरान ने अमेरिका को संदेश भी भेजा
उन्होंने कहा कि जब खान अपनी सार्वजनिक सभाओं के दौरान अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे थे, अब वह अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांग रहे थे। आसिफ ने यह भी कहा कि पीटीआई अध्यक्ष ने अमेरिका को एक संदेश भेजा है जहां उन्होंने चीजों को ठीक करने और महाशक्ति के साथ अपने संबंधों की इच्छा व्यक्त की है।

‘इमरान खान को शर्म आनी चाहिए’
इस दौरान आसिफ ने कहा कि इमरान खान अब संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह सत्ता से बाहर हो गए हैं। आसिफ ने कहा कि उन्हें संस्थानों पर आरोप लगाने में शर्म आनी चाहिए। हमने भी संस्थानों की आलोचना की लेकिन कभी आरोप नहीं लगाया। उन्होंने आगे कहा कि जब तक खान सत्ता में थे, उन्हें ये सभी चीजें पसंद थीं, जिनके खिलाफ वह टिप्पणी करते रहे हैं।

बता दें कि इमरान खान ने अपने खिलाफ अव‍िश्‍वास मत आने के बाद से ही अमेरिकी अधिकारी डोनाल्‍ड लू पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया था कि वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार अमेरिका के आदेशों का पालन कर रही है।

Tags: Imran Khanpakistan newsWorld News In Hindi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

RBI

Credit और Debit कार्ड पर इस मामले में RBI से मिली 3 माह की छूट, 1 जुलाई से लागू होना था यह नियम

4 years ago
the polyester prince - ambani

भारत में “द पॉलिस्टर प्रिंस” (धीरूभाई अंबानी पर एक जीवनी) पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)