बाराबंकी-महिला को ईंट से कूचा, मौत
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बाराबंकी-महिला को ईंट से कूचा, मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ईंट

बाराबंकी। अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने महिला को सरेराह ईंट से कूच डाला। मरणासन्न महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल ईंट को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदोसराय थाना के ग्राम तासीपुर के गुलाब सिंह की विधवा गुलाब देई उर्फ शारदा सिंह बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर जा रही थी।

कालिका विश्वकर्मा के मकान सामने पहुंची महिला पर गांव के ही जीतू ने अचानक ईंट से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वारकर गुलाब देई को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद जीतू वहां से भागा नहीं बल्कि महिला को मृत समझकर वहीं पर बैठ गया। इसी दौरान वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर आई एंबुलेंस से तत्काल गुलाब देई को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। उधर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने आरोपित जीतू को हिरासत में ले लिया है।

हत्या की वजह : थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के दो लोगों से अवैध संबंध थे। आरोप है कि महिला ने पहले गांव के जीतू से संबंध बनाया फिर गांव के ही एक अन्य सदस्य अशोक तिवारी से जुड़ गई। इसके बाद महिला जीतू से कतराने लगी। यह बात जीतू को नागवार गुजरी, आए दिन इसको लेकर विवाद भी होता था। बताया जाता है कि बुधवार को महिला अशोक के ही घर जा रही थी, तभी जीतू ने उसकी हत्या कर दी।

भतीजा बना वादी : गुलाबदेई की दो संतान हैं। करीब छह साल पहले उनके पति गुलाब सिंह की मौत हो गई थी। पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि पुत्र धर्मेंद्र नशे का लती है। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि मृतका के भतीजे दुर्गेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Tags: Brutal murder of a womanillicit relationshiplucknow-city-crimenewsstatewoman murder in barabankiwoman murdered
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Partha Gupta

अधिकारी इनोवेटिव तरीके से भूजल संरक्षण व जल स्तर बढ़ाने की दिशा में करें काम : उपायुक्त पार्थ गुप्ता (Partha Gupta)

2 years ago
Twitter Blue Service

ट्विटर द्वारा आज लॉन्च होगी ट्विटर ब्लू सर्विस, जाने ट्विटर इस बार क्या ख़ास ला रहा हैं आपके लिए|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 5, 2026
BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)