IAS राम बिलास की न्यायिक हिरासत 19 जुलाई तक बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

IAS राम बिलास की न्यायिक हिरासत 19 जुलाई तक बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई थी गिरफ्तारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
राम बिलास

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त आइएएस राम बिलास यादव की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है। विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश कर रामबिलास के बाहर जाकर गवाहों पर दबाव बनाने और जांच को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए हिरासत बढ़ाने की पैरवी की।

बुधवार को पूर्व आइएसएस रामबिलास को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें टीम ने जांच में और समय लगने की बात कही गई।

कोर्ट के समक्ष विजिलेंस टीम ने रामबिलास को रिहा करने से जांच प्रभावित होने और गवाहों पर दबाव बनाए जाने की आशंका जताई। ऐसे में यादव को 14 दिन और न्यायिक हिरासत में रखे जाने की पैरवी की गई।

इस पर कोर्ट ने जांच टीम को हिरासत की अनुमति प्रदान कर दी। इससे पहले मंगलवार को विजिलेंस की टीम राम बिलास यादव को सुद्धोवाला जेल से बाहर लेकर आई थी और कोरोनेशन अस्पताल में उनका मेडिकल कराया था।

इसके बाद विजिलेंस मुख्यालय में दिनभर पूछताछ की गई। हालांकि, यादव की पत्नी और बच्चों नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, विवेचक अनुषा बडोला सहित अन्य अधिकारियों ने पूछताछ जारी रखने के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की।

23 जून को किया गया था गिरफ्तार

उत्तराखंड शासन में अपर सचिव रहे राम बिलास यादव गत 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे, इससे पहले उनको निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध आय से 522 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर विजिलेंस जांच कर रही है।

इसी 11 जून को विजिलेंस ने उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में कई जगह छापेमारी कर राम बिलास की कई संपत्तियों से पर्दा उठाया था। इस मामले में राम बिलास जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

ऐसे में हाई कोर्ट ने यादव को बयान दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के समक्ष पेश होने का आदेश दिया। 23 जून 2022 को यादव विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे, जहां कई घंटे की पूछताछ के बाद विजिलेंस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नोटिस गलत जगह भेजने पर आपत्ति

राम बिलास यादव के अधिवक्ता अविनाश शर्मा ने विजिलेंस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राम बिलास यादव की पत्नी को बुलाने के लिए नोटिस उनके आइएएस कालोनी स्थित घर पर चस्पा किए जा रहे हैं, जबकि वह लखनऊ में रहती हैं।

उन्हें कैसे पता चलेगा कि उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। जो नोटिस उन्हें मिले हैं उन सभी का जवाब दे दिया गया है। जल्द ही वह अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे।

Tags: dehradundehradun-city-crimeIASnewsRam Bilas yadavstateUttarakhand Crimeउत्‍तराखंड समाचार
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Dr. Sushil Indora

शिक्षण संस्थानों में भी सुरक्षित नहीं बेटियां: डा. सुशील इंदौरा (Dr. Sushil Indora)

1 year ago
Axis Bank

Axis Bank ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर महाराष्ट्र के 750 से अधिक एमएसएमई को किया सम्मानित

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

वनप्लस का नया धमाका

वनप्लस का नया धमाका: नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 और बड्स 4 की भव्य एंट्री 8 जुलाई को

July 5, 2025
पंचकूला सेक्टर-16 लेबर चौक

विश्वास फाउंडेशन ने लगाई जों के सत्तू की छबील

July 5, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)