• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मारपीट के दौरान गिरने से दुधमुंहे बच्चे की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बच्चे

हरदोई। बीच बचाव में मां की गोद से गिरे मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां ने धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया।

अतरौली क्षेत्र के कनौरा आंट निवासी राकेश का एक माह का पुत्र बीमार था। शुक्रवार की शाम ही राकेश अपनी पत्नी सुमन के साथ पुत्र की लखनऊ से दवा लेकर आया था।

देर शाम वह गांव के ही अलीजान के घर पर बच्चे की झाड़फूंक करवाने गई थी। जैसा कि सुमन ने बताया कि वहां पर देर हो जाने के कारण अलीजान का पुत्र नफीस अपनी पत्नी शबीना के साथ उसे घर छोड़ने जा रहा था। नफीस और गांव के ही रिजवान के पुत्र में शुक्रवार दिन में विवाद हुआ था। हालांकि विवाद शांत हो गया था, लेकिन रिजवान उनके परिवार के ही आसीन, रहीश, ताहिर, जाकिर ने नफीस को देखा तो उसे रोककर गाली गलौच करने लगे, देखते देखते मारपीट शुरू हो गई।

सुमन का कहना है कि उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया। बच्चा उसकी गोद में ही था, किसी ने उसे धक्का दे दिया तो बच्चा जमीन में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से खलबली मच गई और लोग मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसीन, रहीश, ताहिर, जाहिर के साथ ही दूसरे पक्ष से नफीस को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम में सामने आए बच्चे की मौत के कारण और तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी। सुमन बच्चे का लखनऊ से इलाज करा रही थी। घऱवालों का कहना है कि काफी फायदा भी हुआ था, लेकिन अंधविश्वास में फंसकर वह गांव के ही अलीजान के घर पर झाड़फूंक कराने चली गई और वहीं से लौटते समय घटना हो गई। अगर झाड़फूंक कराने न जाती तो बच्चे की जान न जाती।

Tags: baby child died in hardoicrimehardoi crimeLucknowlucknow-city-crimenewsone month old baby diedstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

प्रेमिका

प्यार फिर शादी और अब खौफनाक अंत, प्रेमी पति ने साथ रखने से किया इनकार, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

4 years ago
सीएम योगी

सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong EBITDA Growth; Board Recommends Dividend

May 15, 2026
Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

May 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)