• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी तीन महीने से कर रहे थे परेशान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
छेड़खानी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार की देर रात की है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। किशोरी की पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी के चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में लिया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। सभी आरोपित किशोरी के गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

यह है मामला

किशोरी के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपित हमेशा उसकी पुत्री के साथ रास्ते में छेड़खानी करते थे। वह इस संबंध में शिकायत भी करती थी। घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह घर आ रही थी। आरोपितों ने उसे रास्ते में रोक कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद वह घर में आकर एक कमरे में गुमसुम बैठ गई। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर देर रात में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही थी।

किशोरी से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार: गोरखपुर में एक किशोरी से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में पीपीगंज थाना पुलिस ने श्याम लाल साहनी सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने श्याम लाल को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। किशोरी की मां ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री खेत की तरफ गई थी। इस दौरान श्याम लाल ने किशोरी संग छेड़खानी किया। किशोरी ने घटना का विरोध किया तो आरोपित युवक के घर के लोगों ने किशोरी के घर जाकर उसे पीटा। थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

बालिका को किया चाइल्ड लाइन के हवाले : रेलवे सुरक्षा बल की टीम को गोरखपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान 16 वर्ष की बालिका मिली। घर का पता और मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं होने पर टीम ने बालिका को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल चौकी खलीलाबाद ने 12522 राप्तीसागर एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर नौ से चोरी के आठ मोबाइल के साथ दो लोगों को पकड़ा है।

Tags: big incident in siddharthnagargorakhpur-city-crimeMisdemeanor attempt on girlnewsstateUnhappy with molestation girl suicide
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Journey

Bharat Jodo Yatra एक बार फिर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी हैं, चार जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा|

4 years ago
Traffic Interpretation Club

राजकीय महाविद्यालय कालका में यातायात व्याख्या क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं किया गया आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 14, 2026
Kiro

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)