• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

रात में सोने से पहले करेंगे ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, तो थकान दूर होने के साथ नींद भी आएगी अच्छी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 12, 2022
in लाइफस्टाइल
2
एक्सरसाइज

​​​​​​​नई दिल्ली। एक्सरसाइज: नींद हमारी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी है। रोजाना 7-8 घंटे की सुकून भरी नींद लेने से न सिर्फ आप सुबह तरोताजा फील करते हैं बल्कि इससे बॉडी के कई जरूरी फंक्शन्स भी दुरुस्त रहते हैं जिससे कई सेहत संबंधी समस्याएं, जैसे- हार्ट प्रॉब्लम, कब्ज आदि कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा सही नींद लेने से बढ़ती उम्र के असर को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन लोगों की दिनचर्या ऐसी हो चुकी है जिसके चलते वो कम नींद ले रहे हैं या फिर प्रॉपर नींद लेने के बाद भी उनकी बॉडी चार्ज नहीं रहती, तो अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां दी जा रही कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को सोने से पहले करें। कुछ दिनों के अभ्यास से ही आपको अपने नींद पैटर्न में बदलाव नजर आने लगेगा।

बीयर हग

इस एक्सरसाइज को आप खड़े होकर या बैठकर दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं।

– अगर खड़े होकर कर रहे हैं तो पैरों के बीच कंधों जितनी दूर बना लें और अगर बैठकर करने वाले हैं तो व्रजासन मुद्रा में बैठ जाएं।

– दोनों हाथों को धीरे-धीरे सांस भरते हुए कंधों तक उठाएं और खुद को हग करें मतलब गले लगाएं। कुछ सेकेंड यहां रूके रहें फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को खोलते हुए रिलैक्स हो जाएं।

– इस स्ट्रेचिंग को कम से कम तीन बार जरूर दोहराएं।

हेड स्ट्रेचिंग

इस एक्सरसाइज को भी अपने कंफर्ट के हिसाब से खड़े या बैठकर किया जा सकता है।

– बिना कंधे को उचकाते हुए गर्दन को पहले बाईं ओर ले जाएं, कुछ सेकेंड का होल्ड करें फिर दाईं ओर। स्ट्रेचिंग को और बेहतर बनाने के लिए हाथों से भी गर्दन को स्ट्रेच किया जा सकता है।

– दोनों ओर मिलाकर एक चक्र पूरा होता है तो आप इसे भी कम से कम 3-5 बार जरूर करें।

सीटेड फॉरवर्ड बैंड (पश्चिमोत्तानासन)

ये एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है जिसमें अपर से लेकर लोअर पूरी बॉडी अच्छी तरह स्ट्रेच हो जाती है।

– बिस्तर पर पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं।

– लंबी गहरी सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को आगे ले जाएं और कमर से बॉडी को आगे की ओर धकेलें। इस एक्सरसाइज में कमर, हैमस्ट्रिंग, हाथों में खिंचाव आता है।

– अपनी क्षमतानुसार इस पोजिशन में जितनी देर बने रह सकते हैं बने रहें फिर रिलैक्स हो जाएं।

– इसे भी 3 बार तो जरूर करें।

बटरफ्लाई (बद्ध कोणासन)

बटरफ्लाई पोज अच्छी नींद के लिए बहुत ही बेहतरीन स्ट्रेचिंग है।

– इसके लिए पैरों को मोड़ते हुए दोनों पंजों को आपस में जोड़ने की कोशिश करें।

– अब नॉर्मली सांस लेते छोड़ते हुए थाईज को ऊपर-नीचे करें। इस एक्सरसाइज को करते हुए पीठ को आगे की ओर नहीं झुकाना बल्कि सीधा रखना है।

चाइल्ड पोज (बालासन)

बच्चे को तरह सुकून भरी नींद सोना है तो इस एक्सरसाइज के लिए जरूर टाइम निकालें। करने में आसान और बेहद फायदेमंद है ये आसन।

– व्रजासन में बैठ जाएं। दोनों हाथों को सांस भरते हुए ऊपर की ओर उठाएं और सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लेकर आएं और बिस्तर पर रख दें। सिर को नीचे बिस्तर से स्पर्श करने की कोशिश करें।

– कुछ सेकेंड इस पोजिशन में बने रहें फिर आराम से बैठ जाएं।

– 3-5 बार इस आसन को करने की कोशिश करें।

Tags: healthlifestylestretches try before bedStretching Before Sleepअच्छी नींद के लिए एक्सरसाइजएक्सरसाइज जो करेंगे नींद में सुधारस्ट्रेचिंग जो दिलाएंगे अच्छी नींद
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

बिजली सखियों

बिजली सखियों ने बिजली विभाग के खजाने में जमा कराए 110 करोड़ रुपये

4 years ago
Apna Dal

लोकसभा चुनाव में एनडीए घटकों को मजबूती प्रदान करेगा Apna Dal (एस) मध्य प्रदेश

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)