• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे को मिला एनवायरमेंट क्लीयरेंस, निर्माण कार्य में आएगी तेजी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गंगा एक्सप्रेस-वे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Express Way) बनवा रही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी है और दिसंबर, 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शाहजहांपुर में इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के बाद भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भी गुरुवार को इस एक्सप्रेस-वे के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को पर्यावरणीय स्वीकृति (Environmental Clearance) दे दी।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया है कि गंगा एक्सप्रेस-वे को पर्यावरणीय स्वीकृति मिलना विकास परियोजनाओं को निश्चित समयावधि में पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अब गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य और अधिक तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

इससे पहले मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में 100 दिन के लक्ष्यों की प्रगति और अगले छह माह की कार्ययोजना की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि छह माह में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नए एक्सप्रेस-वे मार्ग चिन्हित किए जाएंगे।

ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत 352 सुधारों का कार्यान्वयन पूरा किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति, नई औद्योगिक नीति, संशोधित वेयरहाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स नीति, संशोधित रक्षा तथा एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू करने का लक्ष्य है। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, सचिव सुजाता शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेस-वे यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को आपस में जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर मेरठ के बिजौली ग्राम से शुरू होकर प्रयागराज बाइपास पर जुडापुर दांदू ग्राम के पास समाप्त होगा। इस एक्सप्रेस-वे से मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी भी घट जाएगी। 11 घंटे से ज्यादा का सफर इसके जरिए आठ घंटे में पूरा होगा।

Tags: Ganga Express Way Latest UpdateGanga Expresswaylucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

South Africa

South Africa's Third-Largest City Ekurhuleni Secures Electric Power Campus Network with Huawei Wi-Fi Shield Technology

6 months ago
CM Mann announced 1690 Job Vacancies

Punjab Government ने निकाली बंपर भर्ती , जाने कौन -कौन से विभाग में खुली है भर्तियां

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CS Academy

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

May 17, 2026
M3M Foundation

M3M Foundation Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

May 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)