• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- जनता के साथ रुखे व्यवहार के चलते यूपी सूखे की चपेट में

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में आ गया है। किसानों के माथे पर च‍िंता की लकीरें हैं। बारिश न होने से खरीफ की बोआई रुकी हुई है। सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है। लेकिन भाजपा सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि एक अंदाजा है कि इस वर्ष खरीफ की बोआई छह लाख हेक्टेयर कम होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने 60 लाख हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य रखा जबकि 27 लाख हेक्टेयर धान की ही रोपाई अब तक हो सकी है। प्रदेश में बिजली भी उपलब्ध नहीं है। स‍िंचाई के लिए न बिजली है न पानी। रजवाहे सूखे हैं। तालाब-पोखर में पानी नहीं रह गया है। पशुओं को न पीने का पानी और नहीं चारा-भूसा मिल पा रहा है।

भाजपा सरकार अलर्ट जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मौसम की पूरी जानकारी के बगैर 30 करोड़ पौधे लगा दिए। जब बरसात नहीं तो पानी का सूखा पडऩा स्वाभाविक है, अब न पौधे बच रहे हैं न तालाबों में पानी भरा हैं। बुंदेलखंड की तो भाजपा राज में बहुत उपेक्षा हुई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते प्रदेश विकास के हर पायदान पर नीचे फिसलता जा रहा है।

बता दें क‍ि मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ यूपी में मानसून की बेरुखी को लेकर बैठक कर चुके हैं। प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में बेशक पर्याप्त जलराशि हो, लेकिन सामान्य से लगभग 62 प्रतिशत कम वर्षा की रिपोर्ट ने सरकार को सतर्क कर दिया है। एक द‍िन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत संबंधी सभी विभागों को अलर्ड मोड पर रहने के निर्देश दि‍ए थे। अगले एक सप्ताह को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा था कि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मानसून की स्थिति की समीक्षा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की थी। इसमें रिपोर्ट दी गई कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि सामान्य वर्षा 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 प्रतिशत कम है।

इस बीच एकमात्र आगरा ऐसा जिला रहा, जहां सामान्य वर्षा हुई है। ललितपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी और हापुड़ में सामान्य (80 से 120 प्रतिशत) और खीरी, देवरिया, एटा और बिजनौर में सामान्य से कम (60-80 प्रतिशत) वर्षा हुई है। 19 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से 40 से 60 प्रतिशत तक ही वर्षा दर्ज की गई है।

इस पर सीएम योगी ने कहा था कि इस बार मानसून में देरी है। हालांकि प्राकृतिक वर्षा जल से सिंचाई के साथ-साथ सरकार द्वारा नहरों, नलकूपों के विस्तार से सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाया गया है। ताजा स्थिति के अनुसार सभी प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में पर्याप्त जलराशि है। यह संतोषप्रद स्थिति है।

उन्होंने कहा था कि कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बोआई प्रभावित हुई है। खरीफ अभियान 2022-23 के तहत 13 जुलाई तक प्रदेश में 96.03 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 42.41 लाख हेक्टेयर की बोआई हो सकी है, जो कि लक्ष्य का मात्र 44.16 प्रतिशत ही है। इसमें भी 45 प्रतिशत हिस्सा अकेले धान की बोआई का है। पिछले वर्ष इसी तिथि तक 53.46 लाख हेक्टेयर भूमि पर बोआई हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। विलंब से बोआई उपज को प्रभावित करती है, लेकिन हमें वैकल्पिक प्रबंध के लिए तैयार रहना होगा। सभी परिस्थितियों के लिए कार्ययोजना तैयार रहनी चाहिए। कृषि, सिंचाई, राहत, राजस्व आदि संबंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें।

बांदा, चंदौली, हमीरपुर, देवरिया, जालौन के साथ-साथ बलिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों पर विशेष ध्यान देने पर उनका जोर था। योगी ने कहा था कि अगला एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav attack on BJPlucknow-city-common-man-issuesmonsoon indifference in UPMonsoon Predictionnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Tripura

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मंदिर में की पूजा-अर्चना, आज करेंगे दो रैलियों को संबोधित|

3 years ago
रामदास अठावले

मंत्री रामदास अठावले बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनने जा रही भाजपा की सरकार

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

JBCN International School, Oshiwara, Welcomes Gregor Norman Alexander Polson as The New Head of School

JBCN International School, Oshiwara, Welcomes Gregor Norman Alexander Polson as The New Head of School

April 29, 2026
Kiro Reimagines Lipstick with a Measured, Skincare-Inspired Approach

Kiro Reimagines Lipstick with a Measured, Skincare-Inspired Approach

April 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)