• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

दिलीप सिंह कुंवर बने देहरादून के नए एसएसपी, बोले- संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
दिलीप सिंह

देहरादून: दिलीप सिंह: राजधानी में भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिससे आमजन की जीवनभर की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके लिए राजस्व व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। यह बात जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलीप सिंह कुंवर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कही।

देहरादून में यातायात व्यवस्था में लाया जाएगा प्रभावी सुधार

अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में एसएसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार लाया जाएगा। आने वाले डेढ़ से दो महीने के दौरान आमजन को यातायात में प्रभावी सुधार देखने को मिलेंगे। देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाहरी जिलों व प्रदेशों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं।

जिले में किसी भी व्यक्ति को नहीं करने दी जाएगी भिक्षावृत्ति

कई बच्चे नशे के कारोबारियों के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं। इस दिशा में पुलिस कार्रवाई करेगी। जिले में किसी भी व्यक्ति को मुख्य मार्गों व चौराहों पर भिक्षावृत्ति नहीं करने दी जाएगी। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

थानों में समय से होगा शिकायतों का निपटारा

एसएसपी ने कहा कि थानों में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को इंसाफ के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कई जिलों में एसपी व एसएसपी रह चुके हैं कुंवर

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को पुलिसिंग का काफी तजुर्बा है। 2009 बैच के दलीप सिंह इससे पहले एसपी चंपावत, एसपी बागेश्वर, एसएसपी अल्मोड़ा, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व एसएसपी पीएसी हेडक्वाटर रह चुके हैं। दलीप सिंह चमोली के रहने वाले हैं।

Tags: Dalip Singh KunwarDehradun New SSPdehradun sspdehradun-city-common-man-issuesIPSnewsstateUttarakhand CommonManIssues
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Smart Freight Centre

Smart Freight Centre India Hosts Zero Emission Trucks (ZET) Enablement Workshop in Ranchi to Drive Sustainable Freight Transformation

1 year ago
Workshop

कुपोषण व एनीमिया से संबंधित समेकित नीति निर्धारण विषय पर कार्यशाला का आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

OPPO

OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

April 11, 2026
Chitkara University

Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

April 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)