• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में नहीं सुधर रहे हालात, कार्यवाहक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने देश में लगाया इमरजेंसी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
इमरजेंसी

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट काफी गहरा गया है. भयानक कंगाली की तरफ बढ़ रहे श्रीलंका में हालात बेहद ही खराब हो गए हैं. देश में एक बार फिर से इमरजेंसी (Sri Lanka Emergency) की घोषणा की गई है. श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल लगाने के आदेश दिए हैं. गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के सिंगापुर भागने और इस्तीफा देने के बाद रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए हैं.

श्रीलंका में आर्थिक (Sri Lanka Economic Crisis) और राजनीतिक संकट के बीच पिछले 4 महीने में चौथी बार देश में इमरजेंसी लगा दी गई है. श्रीलंका 1948 में आजादी मिलने के बाद से गंभीर आर्थिक संकट के दौर का सामना कर रहा है.

श्रीलंका में फिर से इमरजेंसी

श्रीलंका में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी की घोषणा की गई है. कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश में आर्थिक संकट के मद्देनजर कानून व्यवस्था और जरूरी चीजों की सुचारू आपूर्ति के लिए 18 जुलाई से आपातकाल लगाया जा रहा है. कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे द्वारा श्रीलंका में आपातकालीन कानून का विस्तार करते हुए इसे लेकर गजेट अधिसूचना जारी की गई.

किस अध्यादेश के तहत श्रीलंका में इमरजेंसी?

श्रीलंका (Sri Lanka) में राष्ट्रपति को सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के भाग 2 में इमरजेंसी (Emergency Law) नियम लागू करने का अधिकार है. सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश की धारा 2 के तहत ही 18 जुलाई से श्रीलंका में सार्वजनिक आपातकाल की स्थिति घोषित की गई. इससे पहले श्रीलंका में 13 जुलाई को तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के खिलाफ भारी बवाल और जनाक्रोश के बाद श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया था. पहली बार तत्कालीन राजपक्षे सरकार ने 1 अप्रैल और फिर 6 मई को आपातकाल लगाया गया था. गौरतलब है कि देश में विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी है. खाद्य उत्पादों, फ्यूल और दवाओं की भारी किल्लत है. देश में महंगाई चरम पर है.

Tags: Chinainternational newsnewsSri lanka economic crisisworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Story

एक अच्छी कहानी (Story) किसी भी भाषा की फिल्म को सफल बना सकती है : रणबीर कपूर

4 years ago
Double Murder Case

Double Murder: पत्नी के पडोसी से अफेयर का पता चलने पर तिलमिलाए पति ने उठाया खौफनाक कदम, जिसे सुन उड़ जाएंगे आपके होश|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 11, 2026

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)