ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

माल को राजनीति का अड्डा न बनने दें, बेवजह के प्रदर्शन, बयानबाजी बर्दाश्‍त नहीं होंगे, लुलु मॉल विवाद पर योगी सख्‍त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
माल

लखनऊ। माल: सोमवार को प्रदेशभर के अधिकारियों को छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ के लुलु माल का उदाहरण भी दिया। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में खुले एक नए माल को राजनीति का अड्डा बना दिया गया है। उसके नाम पर सड़क पर प्रदर्शन हो रहे हैं। बेवजह बयानबाजी की जा रही है। इस मामले को लखनऊ प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। इसी तरह उन्होंने पिछले दिनों कन्नौज में हुई हिंसक घटना का जिक्र किया। कहा कि इसमें अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई, जो कि स्वीकार नहीं की जाएगी।

दरअसल, राजधानी लखनऊ का लुलु माल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ बीते रविवार को इस माल का उद्घाटन किया था और इसे पिछले सोमवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उद्घाटन के बाद माल के भीतर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग जमीन पर बैठ नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू संगठन इस लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंडल, रेंज, जोन और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा के सुगम व शांतिपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता सप्ताह के सफल आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस, जनता दर्शन और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के थाना, तहसील व जिला स्तर की रैंकिंग के अनुसार अधिकारियों को कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यातायात बाधित कर सड़कों पर किसी प्रकार के धार्मिक क्रियाकलाप की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धार्मिक जुलूसों या यात्राओं में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर पुलिस और प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें।

सीएम योगी ने कहा कि शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखें। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टालरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों। थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजन के साथ संवाद करें।

Tags: lucknow-city-politicsLulu GroupLulu Mall ControversyLulu Mall Namaz ControversyLulu Shopping Mallnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In